{"_id":"5cb4508ebdec222ffc35ad9e","slug":"dantewada-naxalite-attack-chhattisgarh-government-ask-permission-from-ec-to-conduct-judicial-inquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंतेवाड़ा नक्सली हमला: छत्तीगढ़ सरकार ने चुनाव आयोग से मांगी न्यायिक जांच कराने की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंतेवाड़ा नक्सली हमला: छत्तीगढ़ सरकार ने चुनाव आयोग से मांगी न्यायिक जांच कराने की अनुमति
Mon, 15 Apr 2019 03:06 PM IST
आसिम खान
भाषा, रायपुर
भाषा, रायपुर
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 15 Apr 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
दंतेवाड़ा नक्सली हमला (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ सरकार ने आचार संहिता के मद्देनजर चुनाव आयोग से भाजपा विधायक भीमा मंडावी हत्याकांड की जांच के लिए न्यायिक जांच समिति गठित करने की अनुमति मांगी है। मंडावी की नौ अप्रैल को दंतेवाड़ा जिले में माओवादियों ने हत्या कर दी थी। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने 10 अप्रैल को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को इस संबंध में पत्र लिखा था। जीएडी ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
हमले के समय मंडावी अपने चुनाव अभियान के तहत बचेली शहर से कुवाकोंडा की ओर जा रहे थे। घटना के समय उनके दो सुरक्षा वाहन पीछे चल रहे थे। पत्र ने कहा गया है, इस मामले में एक न्यायिक जांच पैनल गठित किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
चूंकि लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू है, इसलिए 10 अप्रैल को राज्य के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में न्यायिक जांच समिति के गठन के लिए चुनाव आयोग की अनुमति लेने की सिफारिश की गई थी।
विज्ञापन