{"_id":"64cf53ccd93924905b0bc853","slug":"daily-wage-workers-protesting-will-indefinite-strike-from-august-8-in-korba-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabeerdham: दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का धरना जारी, 8 अगस्त से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabeerdham: दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का धरना जारी, 8 अगस्त से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
Sun, 06 Aug 2023 01:43 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:43 PM IST
सार
कबीरधाम जिले के धरना स्थल राजीव पार्क में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने नियमितिकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शरू करेंगे। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से कामकाज प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबीरधाम जिले के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी नियमितिकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे। प्रदेशव्यापी आह्वान पर छत्तीसगढ़ राज्य दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी महासंघ के बैनर तले ये प्रदर्शन हो रहा है, जिसमें सभी विभागों को दैनिक वेतनभोगी हड़ताल पर हैं। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। ये कवर्धा शहर के धरना स्थल राजीव पार्क में धरने पर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
इन कर्मचारियों ने बताया कि चुनावी वर्ष 2018 में कांग्रेस पार्टी ने जारी जन घोषणा पत्र में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, श्रमिकों के नियमितीकरण की घोषणा की थी। 10 दिन में नियमित करने की बात कही गई थी, लेकिन इस मामले में सिर्फ कमेटी बनाकर जानकारी मांगी गई। अब सरकार को वादा याद दिलाते हुए दैनिक वेतन भोगी 1 से 7 अगस्त तक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बाद 8 अगस्त से रायपुर में धरने में शामिल होंगे। इस धरने में पूरे प्रदेश व कबीरधाम जिले के कर्मचारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
कबीरधाम जिले में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की संख्या करीब 300 से अधिक है, जो कि धरना में शामिल हो रहे हैं। रविवार को धरना जारी रहा। कल सोमवार को इन कर्मचारियों द्वारा सीएम के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। इनके हड़ताल में होने के कारण सरकारी कामकाज पर असर पड़ रहा है। क्योंकि, ज्यादातर विभाग में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी पदस्थ हैं। इन कर्मचारियों को कम वेतन भी मिलता है। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी नेताओं ने बताया कि नियमित नहीं होने के कारण उनके काम के सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। इनके ऊपर हमेशा नौकरी का संकट होता है। कभी भी नौकरी से निकाले जाने का खतरा बना रहता है। अगर सभी दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को रेगुकर कर दिया जाए तो यह संकट दूर होगा।
विज्ञापन