{"_id":"645b5343bf344220a309c832","slug":"csbse-result-2023-vidhi-bhosle-topper-in-12th-examination-know-who-were-the-rest-of-the-top-10-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"CGBSE Result 2023: 12वीं की परीक्षा में रायगढ़ की विधि भोसले टॉपर, जानिए बाकी टॉप-5 कौन रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CGBSE Result 2023: 12वीं की परीक्षा में रायगढ़ की विधि भोसले टॉपर, जानिए बाकी टॉप-5 कौन रहे
Wed, 10 May 2023 01:48 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 10 May 2023 01:48 PM IST
सार
CGBSE Topper List 2023: इस बार भी लड़कियों ने ही परीक्षा में बाजी मारी है। छात्रों का परीक्षा परिणाम 75.36 प्रतिशत गया है, तो छात्राओं का लगभग 83.64 फीसदी है। 12वीं की परीक्षा में रायगढ़ के अभिनव वीएचएस स्कूल पुसौर की छात्रा विधि भोसले ने टॉप किया है।
विज्ञापन
सीजी बोर्ड परीक्षा में 12वीं में टॉप करने वाली विधि भोसले
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) की ओर से 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम (CGBSE Result 2023) बुधवार को घोषित कर दिए गए हैं। 12वीं का रिजल्ट 79.96 प्रतिशत गया है। इस बार भी लड़कियों ने ही परीक्षा में बाजी मारी है। छात्रों का परीक्षा परिणाम 75.36 प्रतिशत गया है, तो छात्राओं का लगभग 83.64 फीसदी है। 12वीं की परीक्षा में रायगढ़ के अभिनव वीएचएस स्कूल पुसौर की छात्रा विधि भोसले ने टॉप किया है। उसे 500 में से 491 (98.20 प्रतिशत) नंबर मिले हैं। जानिए बाकी टॉप-5 में कौन...
विज्ञापन
| रैंक | नाम | जिले का नाम | नंबर | प्रतिशत (%) |
| 1 | विधि भोसले | रायगढ़ | 491 | 98.20 |
| 2 | विवेक अग्रवाल | जांजगीर-चांपा | 487 | 97.40 |
| 3 | रितेश कुमार | दुर्ग | 484 | 96.80 |
| 4 | न्यासा देवांगन | रायपुर | 483 | 96.60 |
| 4 | रेशम खत्री | रायपुर | 483 | 96.60 |
| 4 | संस्कार देवांगन | सक्ती | 483 | 96.60 |
| 5 | दिव्या | झलमला | 482 | 96.40 |