फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   crpf assistant commandant killed in an encounter with naxals

छत्तीसगढ़ में फिर नक्सली हमला, असिस्टेंट कमांडेंट शहीद

Sat, 01 Jun 2013 08:48 PM IST
रायपुर/एजेंसी
रायपुर/एजेंसी Updated Sat, 01 Jun 2013 08:48 PM IST
विज्ञापन
crpf assistant commandant killed in an encounter with naxals

छत्तीसगढ़ में शनिवार को नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक अधिकारी शहीद हो गया।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा बल के जवानों के दस्ते का नेतृत्व कर रहे असिस्टेंट कमांडेंट एसके दास राज्य के गरियाबंद जिले के जंगलों में गश्त पर निकले थे, जब उनकी हथियारबंद एक नक्सली दस्ते से मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन


गोलीबारी में दास को पेट और कमर के हिस्से में गोलियां लगीं। दास इस इलाके के विशेष नक्सल विरोधी अभियान के लिए 211 बटालियन से जुडे़ सीआरपीएफ जवानों के दल का नेतृत्व कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 25 मई को नक्सलियों द्वारा दरभा घाटी में कांग्रेस के एक काफिले पर किए गए बर्बर हमले में 27 लोगों की मौत हो गई थी।

इस नरसंहार में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नंद कुमार पटेल और सलवा जुडू़म आंदोलन के संस्थापक महेंद्र कर्मा समेत कांग्रेस के कई बडे़ नेताओं को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

महेंद्र कर्मा के पीएसओं ने भी तोड़ा दम
नक्सली हमले में जान गंवाने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा के पीएसओ ने भी शनिवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। 25 मई को कांग्रेस के काफिले पर हुए इस हमले में अब तक जान गंवाने वालों की कुल संख्या 28 तक जा पहुंची है।

रामकृष्ण केयर अस्पताल के डॉक्टर संदीप दवे के मुताबिक, ‘हमले में गोलीबारी से पीएसओ सियाराम सिंह की आंतों में गंभीर जख्म हो गए थे। जिससे उनके शरीर के कई हिस्सों में संक्रमण पैदा हो गया था। इस वजह से उनके कई अंगों ने एकसाथ काम करना बंद कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।’


दवे ने कहा कि हमले में घायल दस और लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वे सभी खतरे से बाहर हैं। छत्तीसगढ़ सैन्य बल के जवान बिहार निवासी सियाराम माना कैंप की चौथी बटालियन में श्रद्धांजलि दी गई।

20 नेताओं की हिटलिस्ट
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हमले का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि शुक्रवार को नक्सलियों ने सलवा जुडूम के 20 नेताओं की हिटलिस्ट जारी कर दी। सुकमा जिले के डीएम को लिखे पत्र में नक्सलियों की दरभा डिवीजनल कमेटी ने 20 लोगों को जान से मारने की धमकी दी।

नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई
शुक्रवार को गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने रायगढ़ जिले के नादेली गांव जाकर दिवंगत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार पटेल के परिजनों से मुलाकात की थी।

शिंदे ने कहा था कि आने वाले दिनों में बस्तर इलाके में नक्सलियों के खिलाफ केंद्रीय बल और प्रदेश पुलिस मिलकर कार्रवाई करेंगे।

हमले के बारे में खुफिया नाकामी पर गृहमंत्री ने कहा कि जांच से सच्चाई का खुलासा हो जाएगा। हमले के पीछे राजनीतिक साजिश के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मामले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed