फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Silk saree parcel theft arrested from Bihar after 41 years

89 सिल्क साड़ियों के पार्सल की चोरी करने वाला रेलकर्मी 41 साल बाद गिरफ्तार

Sun, 27 May 2018 02:26 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 27 May 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
Silk saree parcel theft arrested from Bihar after 41 years

छत्तीसगढ़ के भिलाई रेलवे स्टेशन पर करीब 41 साल पहले 89 सिल्क साड़ियों के पार्सल की चोरी हुई थी। जिसके बाद मामले में कुल 9 लोगों को आरोपी बनाया गया। मुख्य आरोपी रामाधार पांडेय अब 73 साल का हो गया है। उस वक्त वह रेलवे में कर्मचारी था। इतने साल बीत जाने के बाद स्थानीय प्रशासन की सहायता से आरपीएफ ने उसे 24 मई को गिरफ्तार किया।  

विज्ञापन


इतने लंबे वक्त में तीन आरोपियों की मौत हो गई जबकि 4 आरोपी बरी हो गए। बाकी बचे दो आरोपियों में से एक बिहार का और दूसरा ओडिशा का रहने वाला है। रामाधार को गिरफ्तार करने के लिए आरपीएफ रायपुर की तीन सदस्यीय स्पेशल टीम 21 मई को बिहार के छपरा के लिए रवाना हुई। जानकारी के मुताबिक सब इंस्पेक्टर संजय वर्मा, आरक्षक राजीव कुमार और अखिलेश कुमार की सूझबूझ से ही सालों बाद आरोपी की गिरफ्तारी हो पाई है।  
विज्ञापन


आरोपी रामाधार ने पूछताछ में बताया कि इतने सालों में उसका वकील भी मर चुका है इसलिए उसका केस लड़ने के लिए अब कोई नहीं है। बता दें आरोपी छपरा जिले के रिविलगंज थाने के अंतर्गत आने वाले नटवर सिमरिया गांव का रहने वाला है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ पोस्ट प्रभारी दीवाकर मिश्रा के मुताबिक आरोपी रेलवे में ही नौकरी करता था। लेकिन फिर भी ना तो उसे पेंशन मिलती है और ना ही रेलवे विभाग का कोई लाभ उसे प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि चोरी के मामले में उसे नौकरी से भी बर्खास्त कर दिया गया होगा। अभी आरोपी को 14 दिनों के लिए जेल भेजा गया है। जिसके बाद मामले की सुनवाई रेलवे न्यायालय में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed