{"_id":"5b9b351a867a557ffa245d39","slug":"forced-to-watch-sexual-exploitation-of-friend-teenager-kills-self","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरन दिखाया दोस्त का गैंगरेप, 19 साल के लड़के ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जबरन दिखाया दोस्त का गैंगरेप, 19 साल के लड़के ने की आत्महत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Updated Fri, 14 Sep 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
Gangrape
पिछले 12 दिनों से 19 साल के लड़के का परिवार और पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारण को जानने की कोशिश कर रही थी। आखिरकार उसकी आत्महत्या के राज से पर्दा हट गया है। इसका खुलासा तब हुआ जब एक नाबालिग लड़की छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित पुलिस स्टेशन पहुंची और बताया कि लड़के ने आत्महत्या इसलिए की क्योंकि उसका सामूहिक दुष्कर्म हुआ था और उसे यह देखने पर मजबूर किया गया।
विज्ञापन
लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध इश्वर दास और खेम कंवर को गिरफ्तार करके मामला दर्ज किया गया। कोटघोरा के एसडीओपी संदीप मित्तल को लड़की ने बताया, '1 सितंबर की शाम को लड़की बाजार से घर लौट रही थी और तभी उसे 19 साल का लड़का दिखा जो अलग दिशा में चल रहा था। चूंकि सड़क वीरान थी उसने लड़की को घर छोड़ने की पेशकश की। दास और कंवर बाइक से गुजर रहे थे। जब उन्होंने टीनेजर्स को देखा तो उन्हें बहुत बुरी तरह टोका। फिर कपल को गाली और इसके बाद उनके मोबाइल छीनकर लड़के की पिटाई करनी शुरू कर दी।'
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया, 'डरी हुई लड़की गांव की तरफ मदद के लिए भागी। दोनों ने उसका पीछा किया और उसे घसीटकर वहां लाए जहां लड़के के शरीर से खून निकल रहा था और वह बमुश्किल होश में था। इसके बाद दास और कंवर ने बारी-बारी से लड़की का बलात्कार किया। इस बीच वह लड़के को मारते रहे और उसे जबरन बलात्कार दिखाया गया। इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली।'
विज्ञापन