फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Cow slaughter case in Raipur: police arrested six accused, CG News

रायपुर में गौकशी का मामला: घर में बेचने के लिये रखे थे गौ मांस, 6 आरोपी गिरफ्तार,हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

Thu, 09 Jan 2025 06:59 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 09 Jan 2025 06:59 PM IST
सार

Cow slaughter case in Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गौकशी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Cow slaughter case in Raipur: police arrested six accused, CG News
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Cow slaughter case in Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गौकशी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सूचना पर गौ सेवकों की टीम के साथ मोमिनपारा में छापा मारा। इस दौरान एक घर में बड़ी मात्रा में गौ मांस पाया गया, जो बेचने के लिये रखा गया था। पूरा मामला आचाद चौक थाना क्षेत्र का है। इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई है। देर रात चक्काजाम कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गौमांस, नायलोन रस्सी, लकडी का गुटका, तराजू, किलो बाट, मांस काटने का चार बडा हथियार/चाकू और बिक्री 2 हजार 550  रुपये जब्त किया गया है।  आरोपियों के खिलाफ थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 13/25 धारा 299, 325 बीएनएस और छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 6, 10 के तहत अपराध दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन


 
पुलिस के मुताबिक, थाना आजाद चौक के तहत मोमिनपारा स्थित एक मकान में कुछ व्यक्तियों की ओरसे गौमांस बिक्री किया जा रहा था। सूचना पर पुलिस की विशेष टीम उस मकान में छापा मारी। इस दौरान कमरे में एक व्यक्ति मौजूद था। पुलिस पार्टी आते देख अन्य कई लोग मौके से भाग निकले। पकड़े गये व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम समीर मंडल बताया। कमरे की तलाशी लेने के दौरान कमरे में गौमांस, मांस काटने का बड़ा हथियार/चाकू, तराजू सहित अन्य सामग्री मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी समीर मंडल को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने खुर्शीद अली, मोहम्मद मुन्तजीर हैदर, अशफाक अली, अरमान हैदर एवं मोह. ईरशाद कुरैशी के साथ मिलकर गौमांस की बिक्री करना बताया गया। इस पर पुलिस ने  प्रकरण में संलिप्त आरोपी खुर्शीद अली, मोह. मुन्तजीर हैदर, अशफाक अली, अरमान हैदर एवं मोह. ईरशाद कुरैशी की पतासाजी कर सभी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।


ये आरोपी गिरफ्तार 

  1. समीर मण्डल उम्र 36 साल निवासी नंदग्राम मधबापुर ग्राम जे एल     नंबर 152 थाना कोतुलपुर जिला बांकुरा कलकत्ता पश्चिम बंगाल। वर्तमान पत- दरगाह वाली गली मौदहापारा रायपुर।
  2.  खुर्शीद अली उम्र 30 साल निवासी मोमिनपारा दुलदुल गली के पास थाना     आजाद चौक रायपुर। 
  3. मोह. मुन्तजीर हैदर उर्फ हैदर उम्र 30 साल निवासी डॉ. भागवत     क्लिनिक  के सामने मोमिन पारा थाना आजाद चौक रायपुर।  
  4. अशफाक अली उम्र 47 साल निवासी मोमिनपारा जे के किराया भण्डार के सामने थाना आजाद चौक रायपुर।
  5. अरमान हैदर उम्र 28 साल निवासी मोमिनपारा दुलदुल गली हाण्डीपारा थाना आजाद चौक रायपुर।
  6. मोह. ईरशाद कुरैशी उम्र 28 साल निवासी बिलाल नगर बोरियाखुर्द थाना टिकरापारा रायपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed