फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   couple kidnapped child to recover borrowed money in janjgir-champa

पति-पत्नी ने किया बच्चे को अगवा: दादी से मांगी 75 हजार की फिरौती, कहा- मां-बाप ने उधार लिया था, नहीं लौटाया

Sat, 11 Feb 2023 01:32 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 11 Feb 2023 01:32 PM IST
सार

थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि बच्चे की दादी के बताए गए पते पर पुलिस टीम को रवाना किया गया। वहां घेराबंदी कर महिला और उसके पति को गिरफ्तार किया। दंपति को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है। 

विज्ञापन
couple kidnapped child to recover borrowed money in janjgir-champa
पुलिस गिरफ्तर में आरोपी दंपति। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में इलाज का झांसा देकर पति-पत्नी ने 10 साल के बच्चे को अगवा कर लिया। फिर बच्चे की दादी को कॉल कर 75 हजार रुपए की फिरौती मांगी। रुपये नहीं देने पर बच्चे को भूल जाने की बात कही। आरोपियों ने कहा कि बच्चे के माता-पिता ने उनसे रुपये उधार लिए थे, जिसे नहीं लौटा रहे थे। फिलहाल मामला दर्ज होने के तीन दिन बाद पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सैांप दिया गया है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


इलाज के बहाने किया अगवा
जानकारी के मुताबिक, शनिचराडीह निवासी दंपति को अकलतरा के पोड़भाटा, वार्ड-2 निवासी कमला बाई चौहान उसके पति छबिलाल ने उत्तर प्रदेश के घाटमपुर में ईंट-भट्टे पर मजदूरी का काम दिलाया था। घर में दंपति के बेटा और बेटी अपनी दादी के साथ रहते थे। इस दौरान 6 फरवरी की दोपहर 12 बजे कमला बाई चौहान दंपति के घर पहुंची और बुजुर्ग से बोली कि बच्चे को डॉक्टर के पास अकलतरा ले जाना है। शाम तक घर छोड़ जाएगी। उसकी बातों में आकर बुजुर्ग ने बच्चे को उसके साथ भेज दिया। 
विज्ञापन




पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा
देर शाम तक भी कमला बाई बच्चे को लेकर नहीं लौटी। फिर बच्चे की दादी को कॉल किया और 75 हजार रुपये की फिरौती मांगी। कहा कि रुपये नहीं मिले तो बच्चे को भूल जाना। तुम रुपये देकर अपने पोते को ले जाओ। इस पर बच्चे की दादी गुरुवार को थाने पहुंची और अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि बच्चे की दादी के बताए गए पते पर पुलिस टीम को रवाना किया गया। वहां घेराबंदी कर महिला और उसके पति को गिरफ्तार किया। बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed