फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Coronavirus Live Updates in Chhattisgarh: Two patients discharged from hospital in Raipur

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस: दो मरीजों को अस्पताल से छुट्टी, अब तक 36 लोग हुए ठीक

Thu, 30 Apr 2020 12:48 PM IST
आसिम खान पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: आसिम खान Updated Thu, 30 Apr 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Live Updates in Chhattisgarh: Two patients discharged from hospital in Raipur
सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक गर्भवती महिला समेत दो मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 36 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, वहीं दो मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन


अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर के अधिकारियों ने बताया कि कोरबा जिले के कटघोरा शहर की एक महिला मरीज समेत दो रोगियों की लगातार दूसरी जांच रिपोर्ट में संक्रमण नहीं होने की पुष्टि के बाद उन्हें गुरुवार सुबह छुट्टी दे दी गई। अधिकारियों ने बताया कि रोगियों में एक गर्भवती महिला और उसका भाई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शेष दो रोगियों, जिनमें एक एम्स रायपुर का नर्सिंग स्टाफ भी शामिल है, की हालत स्थिर बनी हुई है। उनका इलाज आईसीएमआर के प्रोटोकॉल के अनुसार किया जा रहा है। दूसरे मरीज को सूरजपुर से लाया गया है। एम्स रायपुर के नर्सिंग कर्मी में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया है। राज्य में किसी स्वास्थ्य कर्मी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का यह पहला मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले का कटघोरा शहर राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण का हॉटस्पॉट बना हुआ है। यहां से 27 मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। हालंकि, 16 अप्रैल के बाद से यहां से अभी तक किसी भी व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, जिन 27 लोगों में संक्रमण था उन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

एम्स रायपुर के अधिकारियों ने बताया कि राज्य के सूरजपुर जिले के पृथक-वास केंद्र में रह रहे और वहां से संबंधित लोगों का रैपिड टेस्टिंग किट से परीक्षण किया गया था। जिनमें से नौ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इन लोगों में दूसरे राज्य के कुछ मजदूर भी शामिल हैं।


उन्होंने बताया कि रैपिड टेस्टिंग किट से परीक्षण के बाद अब उनके नमूनों का परीक्षण एम्स रायपुर में कराया जा रहा है तथा सभी लोगों को एम्स में पृथक रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि आज दोपहर तक परीक्षण की रिपोर्ट आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed