फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   coronavirus in chhattisgarh updates news in COVID19 100 new positive cases reported tally reaches 3526

coronavirus in chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 100 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या 3526 हुई

Thu, 09 Jul 2020 11:09 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: देव कश्यप Updated Thu, 09 Jul 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in chhattisgarh updates news in COVID19 100 new positive cases reported tally reaches 3526
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के बुधवार को 100 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,526 हो गई है।

विज्ञापन


राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को 100 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें बिलासपुर जिले में 22, रायपुर में 20, जगदलपुर में 12, नारायणपुर और राजनांदगांव में 10-10, बेमेतरा में छह, दुर्ग में पांच, दंतेवाड़ा में चार, कोरबा में तीन, बेमेतरा, सरगुजा और कोरिया जिले में दो-दो तथा बालोद, गरियाबंद, सुकमा और कांकेर जिले में एक-एक मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को इलाज के बाद 107 मरीजों को राज्य के विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए कुल 1,91,938 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 3,526 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं अब तक कुल 2,835 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई है। राज्य में 677 मरीजों को इलाज किया जा रहा है। अब तक इस वायरस से संक्रमित 14 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि रायपुर जिले में सबसे अधिक 511 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। वहीं राजनांदगांव में 331, कोरबा में 330, जांजगीर चांपा में 274, बिलासपुर में 267, बलौदाबाजार में 256, जशपुर में 189, दुर्ग में 178, बलरामपुर में 146, रायगढ़ में 139, मुंगेली में 123 ओर कबीरधाम जिले में 110 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है।


उन्होंने बताया कि राज्य के धमतरी जिले में आठ, सुकमा जिले में छह, बिजापुर जिले में चार, गौरेला पेंड्रा मरवाही और कोंडागांव में तीन-तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। छत्तीसगढ़ के सभी 28 जिलों में कोरोना वायरस अपना पैर पसार चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed