फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Coronavirus In Chhattisgarh Live All Latest Updates: Two Patient Recovered five under treatment, Bhupesh Baghel, AIIMS Raipur

कोरोना: छत्तीसगढ़ में दो मरीजों को मिली अस्पताल से छुट्टी, राज्य में अब तक 37 मामले

Sat, 25 Apr 2020 04:49 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, रायपुर। 
पीटीआई, रायपुर।  Published by: योगेश साहू Updated Sat, 25 Apr 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus In Chhattisgarh Live All Latest Updates: Two Patient Recovered five under treatment, Bhupesh Baghel, AIIMS Raipur
कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से शनिवार को भी राहतभरी खबर आई। कोरोना वायरस से संक्रमित और दो मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। राज्य में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 32 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दी गई है। हालांकि पांच लोगों का अब भी इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार को रायपुर एम्स में भर्ती कोरबा जिले के कटघोरा नगर के रहने वाले 59 वर्षीय व्यक्ति और 27 वर्षीय युवती को छुट्टी दी गई। इन दोनों ही मरीज की एक बाद एक की गई दो जांचों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इस तरह से एम्स अस्पताल में अब उसके नर्सिंग स्टाफ के एक संक्रमित मरीज को मिलाकर कुल पांच मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि कटघोरा प्रदेश की राजधानी रायपुर से करीब 200 किलोमीटर दूर है। यह प्रदेश के कोरोना वायरस के हॉटस्पॉट के तौर पर उभरकर सामने आया था। यहां कोविड—19 से संक्रमित 27 मरीज मिले थे। हालांकि अच्छी बात यह है कि फिलहाल बीते आठ दिन में यहां कोरोना का एक भी नया मरीज सामने नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में कोविड-19 से संक्रमित मामलों की कुल संख्या 37 हो गई है, इनमें से 32 मरीज ठीक हो चुके हैं और पांच का इलाज किया जा रहा है। प्रदेश में कोरोना के कारण कोई मौत नहीं हुई है। अब तक करीब 11386 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed