{"_id":"5ea54a588ebc3e9025769499","slug":"coronavirus-in-chhattisgarh-2368-prisoners-released-from-jails-72-thousand-policemen-on-lockdown-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: लॉकडाउन का पालन कराने को 72 हजार पुलिसकर्मी तैनात, जेलों से 2368 बंदी रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: लॉकडाउन का पालन कराने को 72 हजार पुलिसकर्मी तैनात, जेलों से 2368 बंदी रिहा
Sun, 26 Apr 2020 02:16 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 26 Apr 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से बचाव के लिए लगाए लॉकडाउन का पालन कराने की खातिर 72 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया है तथा जेलों में शारीरिक रूप से दूरी बनाए रखने के नियम का पालन करने के वास्ते 2,368 बंदियों को रिहा किया गया है। राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने शनिवार को बताया कि राज्य में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी पर नियंत्रण के लिए लागू लॉकडाउन का पालन कराने के लिए 72 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
साहू ने बताया कि राज्य की जेलों में कैदियों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने के लिए शारीरिक रूप से दूरी बनाने के साथ ही कई सावधानियां बरती जा रही है। पांच केंद्रीय जेलों, 20 जिला जेलों और आठ उप जेलों से अंतरिम जमानत, नियमित जमानत, पैरोल तथा सजा पूरी करने वाले और रिहाई के तहत 2,368 बंदियों को रिहा किया गया है।
विज्ञापन
मंत्री ने बताया कि राज्य में लॉकडाउन के दौरान पुलिस विभाग कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने तथा लोगों को महामारी से बचाने के लिए धारा 144 का सख्ती से पालन करा रहा है। इस संबंध में समय-समय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस महानिरीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को दिशा-निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए 1,316 प्राथमिकियां दर्ज की गईं, 1,110 लोगों को गिरफ्तार किया गया, 2,020 वाहनों को जब्त किया गया तथा मोटर वाहन अधिनियम के तहत 97 लाख 94 हजार 595 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
साहू ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के नियंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्यों, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश की सीमाओं सहित जिले की सीमाओं को सील करते हुए आवागमन को प्रतिबंधित किया गया है।
पुलिस मुख्यालय में कोरोना वायरस संबंधित प्रकोष्ठ गठित किया गया है, जहां 24 घंटे सभी जिलों से सतत संपर्क स्थापित कर कानून व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले पांच दिनों में लोक निर्माण विभाग ने 40 सड़कों, 42 भवनों और 22 सेतु निर्माण का कार्य प्रारंभ किया है।