फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Corona again in Chhattisgarh; Most active cases in Raipur

CG CORONA NEWS: छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना की दस्तक; रायपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस, जानें अन्य जिलों का हाल

Tue, 04 Apr 2023 06:26 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 04 Apr 2023 06:26 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में कोरोना ने फिर दस्तक दी है। प्रदेश में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। तेजी से इसका ग्राफ बढ़ते जा रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना के केस बढ़ने से खतरा बढ़ गया है। रायपुर में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

विज्ञापन
Corona again in Chhattisgarh; Most active cases in Raipur
कोरोना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में कोरोना ने फिर दस्तक दी है। प्रदेश में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। तेजी से इसका ग्राफ बढ़ते जा रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना के केस बढ़ने से खतरा बढ़ गया है। रायपुर में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डॉक्टर्स ने कोरोना बढ़ने से पहले सावधानी बरतने की बात कही है। बड़ी संख्या में लोगों को वैक्सीन लग चुकी है, फिर भी सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी की है। 
विज्ञापन


इसके मुताबिक छत्तीसगढ़ में सोमवार को 1458 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमें 47 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। केवल रायपुर में ही एक्टिव मरीजों की संख्या 53 पहुंच गई है। हालांकि सभी मरीजों की स्थिति चिंताजनक नहीं है। रायपुर में लगातार संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। हर मरीज की मॉनिटरिंग हो रही है। 
विज्ञापन


इन जिलों में इतने एक्टिव केस
सबसे अधिक रायपुर जिले से 14 केस मिले हैं। धमतरी में 13, राजनांदगांव 8, महासमुंद, बेमेतरा, कांकेर कोंडागांव और दुर्ग में 2-2, बालोद और सरगुजा से 1-1 मरीज मिले हैं। बिलासपुर 18 और राजनांदगांव में 13 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं दूसरी ओर बढ़ते कोरोना केस के बीच राहत की खबर है कि आज 5 मरीज होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज हो चुके हैं। किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। छत्तीसगढ़ में अब 155 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज जारी है। रायपुर के बाद धमतरी में सबसे ज्यादा 19 मरीजों का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed