{"_id":"269aafb6ab822e43919a85f1d2a8cc1d","slug":"controvercial-speech-of-anand-chaitanya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुसलमानों को अधिक बच्चे पैदा करने से क्यों नहीं रोकती सरकार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मुसलमानों को अधिक बच्चे पैदा करने से क्यों नहीं रोकती सरकार'
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Mon, 16 Feb 2015 03:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब मुसलमानों के बच्चे पैदा करने को लेकर एक संत ने सरकार को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्घ राजिम कुंभ में हरिद्वार से शिरकत करने आए आनंद चैतन्य स्वामी ने कहा कि सरकार अधिक बच्चा पैदा करने से मुसलमानों को क्यों नहीं रोकती है?
विज्ञापन
उन्होंने कहा क्या सारे नियम हिंदुओं के लिए ही हैं? उनसे पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यदि हिंदू समाज कम बच्चे पैदा करे, तो परिवार संकुचित हो जाएगा। साथ ही चाचा-चाची, दादा-नानी, बुआ कहने वाला कोई नहीं रहेगा।
विज्ञापन
छत्तीसगढृ समाचार (सीजी) की खबर के मुताबिक हरिद्वार के आंनद चैतन्य स्वामी राजिम कुंभ में बतौर अतिथि शिरकत करने आए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि इंसान को ईश्वर के अधिकार को अपने हाथ में लेने का कोई अधिकार नहीं। हर जीव अपनी व्यवस्था लेकर स्वयं आता है। उनके जीवन की रक्षा परमात्मा करते हैं।
विज्ञापन
संत चैतन्य ने इस बात पर बल दिया कि हर व्यक्ति की सोच में परिवर्तन होना चाहिए। जंगलों में या पशु जो एक साथ एक से ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं, उन्हें पालने सरकार नहीं आती, बल्कि ईश्वर के माध्यम से स्वयं ही उनकी पूर्ति हो जाती है। हालांकि उन्होंने इस बात का जवाब नहीं दिया कि मुसलमानों के ज्यादा बच्चे पैदा होने से उन्हें आपत्ति क्यों है।