फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Contract worker dies after being hit by a trailer in Raigad

CG: रायगढ़ में ट्रेलर ने ठेका कर्मी को मारी टक्कर, हादसे में शहजाद अली की हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 10 Apr 2025 03:18 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Thu, 10 Apr 2025 03:18 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिले में ट्रेलर ने ठेका कर्मी शहजाद अली को टक्कर मार दी। हादसे में शहजाद अली की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Contract worker dies after being hit by a trailer in Raigad
सालासर प्लांट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात सालासर प्लांट के भीतर कोयला खाली करके वापस लौट रहे ट्रेलर की चपेट आने से एक ठेकाकर्मी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गेरवानी के पास स्थित सालासर प्लांट के भीतर कोयला खाली करके वापस लौट रहे ट्रेलर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक ठेका कर्मी शहजाद अली (30) को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल ठेका कर्मी को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रारंभिक जांच में ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पूंजीपथरा पुलिस मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed