फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Construction of Amrit Vatika is being done in every gram panchayat of Balod under Meri Mati Mera Desh campaign

मेरी माटी मेरा देश : बालोद की हर ग्राम पंचायत में हो रहा अमृत वाटिका का निर्माण, दिल्ली भेजी जाएगी मिट्टी

Thu, 10 Aug 2023 07:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Thu, 10 Aug 2023 07:49 PM IST
सार

सरकार द्वारा शहीदों को याद करने सहित प्रकृति संरक्षण के लिए  'मेरी माटी मेरा देश' अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पूरे जिले में 98 अमृत वाटिका का निर्माण किया जायेगा। 
 

विज्ञापन
Construction of Amrit Vatika is being done in every gram panchayat of Balod under Meri Mati Mera Desh campaign
अमृत वाटिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद में सरकार द्वारा शहीदों को याद करने सहित प्रकृति संरक्षण के लिए एक अद्वितीय अभियान चलाया जा रहा है। इसका नाम 'मेरी माटी मेरा देश' रखा गया है। इस अभियान की शुरुआत एक विशेष उद्देश्य से की गई है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि बालोद जिले में इस अभियान की शुरआत हो चुकी है और पूरे जिले में 162 पंचायतों में शिलाफलक स्थापित हो चुके हैं। सभी पंचायत से एक विशेष अभियान के तहत निर्माण कार्य कर यहां से एक-एक मुट्ठी मिट्टी उठाकर देश की राजधानी दिल्ली भेजी जाएगी। पूरे जिले में 98 अमृत वाटिका का निर्माण किया जायेगा। 

विज्ञापन


98 अमृत वाटिका हुईं स्थापित
बालोद के सभी विकासखंडों में यह काम किया जा रहा है। बालोद विकासखंड में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत 35 आयोजन आयोजित हुए हैं और 35 शिलाफलक भी स्थापित किए जा चुके हैं। 2,100 पौधा रोपण और 13 अमृत वाटिका बनाए गए हैं। 350 लोगों ने शपथ ली। गुंडरदेही विकासखंड में 60 आयोजन किए जा चुके हैं। 32 शिलाफलक स्थापित किए जा चुका हैं। 1500 से अधिक पौधारोपण किए जा चुके हैं। 20 अमृत वाटिका का निर्माण हो चुका है और 200 लोगों ने शपथ ली है। गुरुर विकासखंड में 65 आयोजन किए गए हैं, जिसमें से 11 जगह पर शिलाफलक स्थापित किया जा चुका है। 1300 पौधे रोपित किया जा चुके हैं। दो जगह पर अमृत वाटिका का निर्माण हुआ है और 25 लोगों ने शपथ ली है।
विज्ञापन


डॉडी विकासखंड में 57 आयोजन आयोजित किए गए हैं 37 जगह शिलालेख स्थापित किए गए हैं 2085 पौधे आरोपित किए गए हैं 37 जगह पर अमृत वाटिका की स्थापना हो चुकी है और 450 लोगों ने शपथ ग्रहण लिया है वही डोंडी लोहारा विकासखंड में 26 जगह पर आयोजन हुए हैं 47 शिलालेखों की स्थापना हुई है 2700 पौधे आरोपित किए गए हैं 26 अमृत वाटिका का निर्माण हुआ है और 297 लोगों ने शपथ ग्रहण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसा होगा स्वरूप
क्लेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत प्रत्येक गांव में एक शिलाफलक स्थापित किया जा रहा है और उसी जगह पर 75 पौधे रोपित किए जाएंगे। जिसे अमृत वाटिका नाम दिया गया है और जिन पंचायतों में अमृत सरोवर की स्थापना पहले से हो चुकी है वहां पर अमृत सरोवर के किनारे 75 पौधे रोपित किए जाएंगे। इस अभियान की खासियत यह है कि प्रत्येक पंचायतों में इसकी स्थापना की जानी है। बालोद जिले में तेजी से इस अभियान पर काम किया जा रहा है।


शहीदों को वंदन
इस अभियान में अमर शहीदों की वंदना भी की जा रही है और इस अमृत वाटिका से एक एक मुट्ठी-मिट्टी उठाकर नई दिल्ली भेजी जाएगी। मिट्टी को कलेक्शन करके जिला प्रशासन एवं राजीव गांधी युवा मितान क्लब के एक सदस्य द्वारा इसे दिल्ली भेजा जाएगा। पंचायतों  के माध्यम से मिट्टी जनपदों में एकत्र की जाएगी। एक कलश में उसे रखा जायेगा, जिसका नाम अमृत कलश रखा गया है। जिला पंचायत सीईओ रेणुका श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली में भी एक विशाल अमृत वाटिका की स्थापना की जाएगी। पूरे देश भर की पंचायतों से एकत्र अमृत वाटिका की मिट्टी से उसका निर्माण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed