फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Constable arrested red-handed while supplying heroin in Raipur

नशे के जाल में फंसा आरक्षक: रायपुर में हेरोइन सप्लाई करते रंगे हाथों गिरफ्तार, विभाग में मचा हड़कंप

Wed, 11 Feb 2026 06:36 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 11 Feb 2026 06:36 PM IST
सार

रायपुर में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। टिकरापारा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आमानाका थाना में पदस्थ आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Constable arrested red-handed while supplying heroin in Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। टिकरापारा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आमानाका थाना में पदस्थ आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब डेढ़ ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शहर में हेरोइन की सप्लाई कर रहा है। सूचना के आधार पर टिकरापारा थाना पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। निगरानी के दौरान आरक्षक हिमांशु बर्मन को कथित तौर पर एक ग्राहक को हेरोइन देते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी वर्तमान में आमानाका थाना में पदस्थ था। मामले के उजागर होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना को गंभीर मानते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आरोपी कब से इस गतिविधि में संलिप्त था और क्या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, भले ही वह पुलिस विभाग का कर्मचारी ही क्यों न हो। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके संभावित नेटवर्क तथा सप्लाई चेन की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed