फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress mla brihaspati singh convoy attacked fir registered against relative of minister ts singhdev

छत्तीसगढ़: कांग्रेस विधायक के काफिले पर हमला, मंत्री टीएस सिंहदेव के रिश्तेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Mon, 26 Jul 2021 07:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 26 Jul 2021 07:09 PM IST
सार

 रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले पर हुए हमले में मंत्री टीएस सिंहदेव के रिश्तेदार का नाम सामने आ रहा है। फिलहाल पुलिस कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  

विज्ञापन
Congress mla brihaspati singh convoy attacked fir registered against relative of minister ts singhdev
कांग्रेस विधायक के काफिले पर हमला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले पर हमला हुआ। विधायक का काफिला बंगाली चौक, संजय पार्क से गुजर रहा था इसी दौरान विधायक की गाड़ी के ठीक पीछे चल रही है कार को कुछ युवकों ने रोका और गाड़ी में तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं ड्राइवर और गाड़ी में  विधायक के सुरक्षाकर्मियों से बदसलूकी और मारपीट भी की गई।

विज्ञापन


रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के साथ यह घटना शनिवार की देर रात हुई। पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लिया है उनसे पूछताछ जारी है। शनिवार रात करीब 12:15 बजे के आसपास विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले पर हमले की खबर पुलिस को मिली। जानकारी मिलते ही एसपी अमित कांबले मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


विधायक बृहस्पति सिंह  की शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। वहीं इस घटना के बाद कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने उनके काफिले पर हमले के लिए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को जिम्मेदार ठहराया था और कहा था कि स्वास्थ्य मंत्री उनकी हत्या करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुलझा मामला
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव पर कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह के आरोपों पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि मामला खत्म हो गया है। एफआईआर के तहत कार्रवाई की गई है। आगे किसी पक्ष की ओर से कोई बयान नहीं आया। बता दें कि 


पार्टी के एक गुट पर हमला करने का आरोप
सरगुजा एसपी अमित कांबले ने बताया कि इस घटना में मुख्य आरोपी सचिन सिंहदेव है। इसके साथ धन्नो उरांव और संदीप रजक नाम के युवक भी शामिल थे। इन्होंने ही विधायक की काफिले की गाड़ी को रोका और मारपीट की। वहीं विधायक बृहस्पति सिंह ने इस हमले के लिए कांग्रेस के एक गुट को जिम्मेदार ठहराया है। विधायक ने कहा कि पार्टी का एक गुट उन्हें पसंद नहीं करता, इसीलिए यह घटना हुई। वहीं

मंत्री सिंहदेव ने कार्रवाई की मांग की
मंत्री टीएस सिंहदेव ने मामले को लेकर कहा कि इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जा सकती आरोपियों के खिलाफ पुलिस कानून के मुताबिक कार्रवाई करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed