{"_id":"5cd11d8ebdec2207826dc9a1","slug":"congress-minister-guru-rudra-kumar-asks-over-brijmohan-agrawal-has-not-left-the-bungalow-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार जाने के बाद भी बंगला खाली नहीं कर रहे भाजपा नेता, कांग्रेस मंत्री का छलका दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार जाने के बाद भी बंगला खाली नहीं कर रहे भाजपा नेता, कांग्रेस मंत्री का छलका दर्द
Tue, 07 May 2019 11:30 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 07 May 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
बृजमोहन अग्रवाल, गुरु रुद्र कुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार सत्ता से बाहर हो गई लेकिन उनके एक मंत्री बंगला खाली करने का नाम नहीं ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल अभी तक सरकारी बंगले में रह रहे हैं जबकि वो बंगला कांग्रेस के मंत्री गुरु रुद्र कुमार को दिया गया है। अभी तक बंगला खाली न करने की वजह से रुद्र कुमार आहत हैं। कांग्रेस की सरकार बने चार महीने हो गए हैं लेकिन बंगला न मिलने की वजह से गुरु रुद्र के सब्र का बांध टूटता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल अपनी पारिवारिक परेशानी बताकर बंगला खाली नहीं किया है। इसपर गुरु रुद्र ने कहा कि अब बृजमोहनजी को समझना चाहिए कि उनकी सरकार नहीं है। समस्याएं सबके साथ रहती हैं लेकिन एक समय तक सब कुछ अच्छा लगता है लेकिन अब सरकार बने चार महीने से ज्यादा समय होने को है। उन्हें बंगला खाली कर देना चाहिए।
विज्ञापन
गुरू ने आगे कहा, उनसे ज्यादा समस्या तो मुझे हो रही है। मैं जिस जगह पर रहता हूं वहां पर कोई आता है उसे वाहन खड़े करने की जगह नहीं मिलती। मुझे भी अच्छा नहीं लगता कि मेरे कारण चौराहे पर जाम लगता है। गुरु ने कहा कि मुझसे मिलने प्रदेशभर के लोग आते हैं। समाज का गुरु होने के कारण समाज के भी कई लोग लगातार मिलने आते हैं। समाज के लोग कई बार कह चुके हैं कि बंगला खाली कराने के लिए प्रदर्शन करते हैं लेकिन मैने ही उन्हें शांत करा रखा है। लेकिन सब्र का बांध कभी भी टूट सकता है।
विज्ञापन
बता दें दिसंबर में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रशासन ने सरकार के सभी 12 मंत्रियों को सरकारी बंगले आबंटित किए थे। सभी मंत्री अपने-अपने बंगले में शिफ्ट हो गए हैं। गुरु को उनकी पसंद पर बृजमोहन अग्रवाल का यह बंगला आबंटित किया था। लेकिन वे अब तक उसमें शिफ्ट नहीं हुए हैं। गुरु लोधी पारा चौक स्थित अपने पैतृक निवास में रह रहे हैं। जहां पर अक्सर जाम की स्थिति रहती है।