फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress expelled amit jogi from party

अजीत जोगी के बेटे अमित कांग्रेस से निष्कासित

Wed, 06 Jan 2016 07:17 PM IST
Updated Wed, 06 Jan 2016 07:17 PM IST
विज्ञापन
Congress expelled amit jogi from party

छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल ला देने वाले टेपकांड की गाज आखिर पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के विधायक बेटे अमित जोगी पर गिर ही गई। कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

विज्ञापन


मरवाही से विधायक अमित जोगी पर आरोप था कि उन्होंने पिछले साल हुए अंतागढ़ विधानसभा सीट के उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का नाम वापिस करवाने के लिए भाजपा से फिक्सिंग की थी। मामले में उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी का नाम भी सामने आया था लेकिन फिलहाल उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


माना जा रहा है अजीत जोगी के खिलाफ केन्द्रीय स्तर पर ही कोई कार्रवाई हो सकती है। कुछ दिन पहले ही अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने टेप जारी कर खुलासा किया था जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी और उनके विधायक बेटे अमित जोगी मुख्यमंत्री रमन सिंह के दामाद पुनीत से बात करते सुने जा रहे हैं, जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार मंतूराम पवार को नाम वापिस लेने के लिए रकम देने की बात की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस उम्‍मीदवार का नाम वापस करवाने के लिए की थी सेटिंग

Congress expelled amit jogi from party

फोन पर हुई इस बातचीत में हालांकि किसी का नाम तो नहीं आया लेकिन अखबार का दावा था कि यह बातचीत पुनीत और अमित जोगी-अजीत जोगी के बीच की है।

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस नेता अमित जोगी की ओर से इसके लिए सात (संभवतः सात करोड़) की मांग की जा रही है। भाजपा की ओर से पुनीत उन्हें रकम दिलाने का आश्वासन दे रहे हैं।

मामला सामने आने के बाद दोनों दलों में आरोप प्रत्यारोपों का सिलसिला शुरू हो गया था। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री रमन सिंह से इस्तीफे की मांग की थी तो भाजपा ने पिता पुत्र पर उंगली उठा दी थी।

प्रदेश कार्यकारिणी में लिया गया निष्काषित करने का निर्णय

Congress expelled amit jogi from party

चुनाव आयोग की ओर से भी छत्तीसगढ़ के मुख्यसचिव को पत्र लिखकर मामले की जांच के निर्देश दिए गए थे। जिसमें मुख्यसचिव को सात जनवरी तक अपना जवाब देना है। वहीं रिश्वतकांड में अजीत जोगी और अमित जोगी का नाम आने के बाद पार्टी ने दोनों को नोटिस दे दिया था।

इस मुद्दे पर बुधवार को रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें अमित जोगी के‌ खिलाफ कार्रवाई की मांग उठी। इस दौरान अजीत जोगी और अमित जोगी की ओर से नोटिस के संबंध में दिए गए जवाब पर भी चर्चा हुई।

मामले में काफी गहमागहमी के बाद पीसीसी सदस्यों ने अमित जोगी को छह साल के लिए पार्टी से निष्काषित करने का फरमान सुना दिया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय केन्द्रीय नेतृत्व पर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed