फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress enumerated 20 shortcomings of Vishnudev government: Sushil said - Government is remote control

कांग्रेस ने गिनाई विष्णुदेव सरकार की 20 कमियां: सुशील बोले- रिमोट कंट्रोल है सरकार, केंद्र से लेते हैं फैसले

Fri, 15 Mar 2024 04:23 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 15 Mar 2024 04:23 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टी तैयारी में जुट गई है। इसके साथ ही वोटर्स को साधने के लिए पार्टियां एक-दूसरे की विफलताएं गिना रही है। वहीं एक-दूसरे पर जमकर निशाना भी साध रही है।

विज्ञापन
Congress enumerated 20 shortcomings of Vishnudev government: Sushil said - Government is remote control
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टी तैयारी में जुट गई है। इसके साथ ही वोटर्स को साधने के लिए पार्टियां एक-दूसरे की विफलताएं गिना रही है। वहीं एक-दूसरे पर जमकर निशाना भी साध रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भारतीय जनता पार्टी की 20 विफलताएं गिनाई है।

विज्ञापन

 
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की विष्णुदेव सरकार तीन माह में विफल साबित हो गई। सुशील आनंद शुक्ला ने सरकार की 20 विफलतायें गिनाते हुये कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन का दौर हावी है। 
विज्ञापन


शुक्ला ने गिनाई विष्णुदेव सरकार की विफलताएं

  1. रेत के दाम तीन गुना बढ़ गए भाजपाई सत्ताधीशों और रेत माफियाओं के बीच सांठगांठ हो गई है।
  2. पटवारी परीक्षा में गड़बड़ी किया, बेरोजगारों के साथ अन्याय।
  3. किसान आत्महत्या कर रहे राजनांदगांव, बस्तर, बिलासपुर हर जगह से किसानों की आत्महत्या की खबरें आ रही है।
  4. किसानों के धान का पैसा न्याय योजना की चौथी किस्त खा गए।
  5. सरकार ने मक्का, गन्ना गौण अन्नो का समर्थन मूल्य पर खरीदी बंद कर दिया।
  6. युवाओं को मिलने वाला बेरोजगारी भत्ता बंद कर दिया।
  7. धान कीमत 3100 एकमुश्त नगद देने का वायदा भी अधूरा ही पूरा किया, आज भी पूरे किसानों को पैसा नहीं मिला है।
  8. सरकार ने व्यापारियों से भयादोहन शुरू कर दिया, जीएसटी के छापे मारे जा रहे, व्यापारियों को डराया जा रहा, वसूली किया जा रहा।
  9. विज्ञापन
    विज्ञापन
  10. जमीनों के खसरा लॉक कराया जा रहा, नामांतरण बंटाकन रजिस्ट्री रोक कर जमीन व्यापारियों से वसूली किया जा रहा।
  11. तीन माह में 13 हजार करोड़ रुपये का कर्ज ले लिया, सरकार का वित्तीय प्रबंधन फेल।
  12. गौ तस्करी की घटनायें शुरू हो गई।
  13. शराब तस्करी मादक पदार्थों की तस्करी शुरू हो गई।
  14. पांच सौ रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा भूल गये, छात्रों को स्कूल कॉलेज जाने भत्ता का वादा भूल गये, 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती का वादा अधूरा, कृषि भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपये सालाना देने का वादा भूल गए।
  15. रिमोट कंट्रोल सरकार है विष्णुदेव सरकार। छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र शासित सरकार बन गई है। सरकार के सारे फैसले पीएमओ से लिए जा रहे है।
  16. महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़ोतरी हो गई, पोटाकेबिन में बच्ची की जलकर मौत, अबोध बच्ची मां बनी, नारायणपुर में मासूम बच्चियों से स्कूल में छेड़खानी। बलात्कार, सामूहिक बलात्कार की घटनायें बढ़ गई।
  17. लूट, अपराध, डकैती, चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ गई। अपराध और अपराधी बेलगाम हो चुके हैं।
  18. महतारी वंदन में माताओं-बहनों से धोखा, 25 प्रतिशत माताओं के खाते में पैसा गया, शेष घूम रही है।
  19. 18 लाख आवास देने की बात कहा, लेकिन एक भी आवासहीन के खाते में पैसा नहीं आया। सरकार 18 लाख नाम सार्वजनिक करें, जिनके मकान स्वीकृत किए हैं।
  20. नक्सली घटनायएं बढ़ गई सरकार ने तीन माह में कोई घोषित नक्सल नीति नहीं बनाया। रोज नक्सली हत्याएं कर रहे, सरकार बयान देने तक सीमित है।
  21. आदिवासियों के प्रति अत्याचार और अपराध में बढ़ोतरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed