फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress demands CBI probe in Chhattisgarh paddy procurement

छत्तीसगढ़: धान खरीद मामले में कांग्रेस ने की जांच की मांग

Thu, 09 Mar 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Mar 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Congress demands CBI probe in Chhattisgarh paddy procurement
कांग्रेस नेता भुपेश बाघेल
मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रदेश में धान की खरीद में राज्य सरकार पर कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। विधानसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए कांग्रेस नेता भुपेश बाघेल ने वर्ष 2013-2014 से 2016-2017 तक राज्य सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के तहत धान की खरीद को लिए निर्धारित लक्ष्य को जानने की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होनें कहा कि सरकार को ये बताना चाहिए कि किसानों से कितना धान खरीदा गया था और किसानों को दिए गए भुगतान के विवरण की मांग की है। वहींं मामले के जवाब के तौर पर सहकारी मंत्री दयालदास बाघेल ने कहा कि राज्य ने धान की खरीद को लिए एमएसपी के तहत कोई भी सक्ष्य तय नही किये थे।
विज्ञापन


इसी दौरान उन्होनें 2013-14 से 2016-17 तक किसानों को दी गई धान की राशि का आंकलन भी दिया। इसका पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता बाघेल ने कहा कि सरकार धान की खरीद, उसके परिवहन और श्रम भुगतान के लिए बजट प्रदान करती है, लेकिन किसी भी लक्ष्य को ठीक नही करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें उन्होनें आरोप लगाया है कि धान की खरीद में 684 करोड़ रुपये की अनियमितताएं हुई हैं और सरकार इसे छिपाने की कोशिश कर रही है। मंत्री ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जहां अनियमितताएं आ गई हैं। अब तक, 18 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रही है। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed