{"_id":"a05137cce43bae3f7286239b0da45580","slug":"congress-and-bsp-risining-question-on-nda-govt-in-rajyasabha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कर्मचारियों के संघ शाखाओं में जाने पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कर्मचारियों के संघ शाखाओं में जाने पर बवाल
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
Updated Tue, 03 Mar 2015 01:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से राज्य कर्मचारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को आरएसएस शाखा में भाग लेने की अनुमति दिए जाने की समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने राज्यसभा में कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि इस कदम से अधिकारियों की निष्पक्षता प्रभावित होगी। सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने शून्य काल में मामले को उठाते हुए आरोप लगाया कि अन्य भाजपा शासित राज्यों में भी ऐसा करने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन
अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने एक विभागीय आदेश जारी कर आईएएस,आईपीएस और राज्य कर्मचारियों को संघ की शाखाओं में जाने की अनुमति दे दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस जो कि सांप्रदायिक ताकतों को बढ़ावा देती है, देश को बांटने का काम कर रही है उसे ऐसे प्रयासों से बल मिलेगा।
विज्ञापन
वहीं सरकारी कर्मचारियों का राजनीतिकरण हुआ तो निष्पक्षता कहां रह जाएगी। जबकि ये चुनाव भी संचालित करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र को इस मामले पर जवाब देने के साथ आदेश वापस लेना चाहिए। इसके साथ संघ का नाम लिए बगैर कांग्रेस के प्रमोद तिवारी ने भी इस मामले को उठाते हुए अपनी आपत्ति जाहिर की। इस दौरान भाजपा सांसद लगातार हो- हल्ला मचाते रहे।
विज्ञापन