{"_id":"4d16684df6363ef98b36be69120ad81a","slug":"confusion-in-process-of-teacher-recruitment-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षाकर्मी भर्ती परीक्षा में भरे फर्जी अंक, पाई मेरिट में जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षाकर्मी भर्ती परीक्षा में भरे फर्जी अंक, पाई मेरिट में जगह
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 22 Aug 2013 12:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के रायपुर में नगर निगम शिक्षाकर्मी भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों ने फर्जी अंक भरे और मेरिट सूची में उनका नाम भी आ गया।
विज्ञापन
यह गड़बड़ हुई परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन की सुविधा देने से। ऑनलाइन आवेदन करते हुए अभ्यर्थियों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के कुल अंकों से भी अधिक अंक भर दिए।
विज्ञापन
ऑनलाइन प्रक्रिया होने के कारण कोई क्रॉस चेकिंग नहीं हुई और उनके फॉर्म स्वीकार भी कर लिए गए। इसके बाद अभ्यर्थियों का नाम मेरिट लिस्ट में भी आ गया। हांलाकि यह गड़बड़ी पकड़ ली गई।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन में लगभग 15 अभ्यार्थियों के नंबरों में गलती पाई गई है। अभ्यर्थियों ने टीईटी के कुल 150 अंकों में 180 अंक भर दिए। इसी तरह बीएड में भी 170 से 180 अंक तक भर दिए।
कम्प्यूटर में क्रॉस चेकिंग न होने से ये आवेदक ही मेरिट लिस्ट में शामिल हो गए और इन्हें काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। इस दौरान यह गलती सामने आई।
निगम अधिकारियों ने ऐसे अभ्यर्थियों की छंटनी कर दी है और बाकी अभ्यार्थियों को भी काउंसलिंग के लिए बुलाया जा रहा है।