फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   computer facility will available in schools

स्कूलों में होगी कंप्यूटर व इंटरनेट की सुविधा

Wed, 19 Dec 2012 01:42 PM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
रायपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 19 Dec 2012 01:42 PM IST
विज्ञापन
computer facility will available in schools

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने रायपुर के प्रदेश के नक्सली हिंसा पीड़ित जिलों के आदिवासी बच्चों के लिए संचालित 'प्रयास आवासीय विद्यालय' का विस्तार करने की घोषणा की है। विद्यालय की सफलता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सरगुजा संभाग के मुख्यालय अम्बिकापुर और बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में भी इसका विस्तार किया जाएगा।

विज्ञापन


रमन सिंह ने पेंशन बाड़ा स्थित अनुसूचित जनजाति छात्रावास परिसर में आयोजित अमर शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति दिवस के कार्यक्रम में यह घोषणा की। उन्होंने प्रयास विद्यालय के बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के बच्चे भी प्रतिभा में किसी से कम नहीं हैं। मौका मिलने पर ये बच्चे कामयाबी की बुलंदियों को छू सकते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा राज्य सरकार प्रदेश के सभी जिला स्तरीय छात्रावासों में विद्यार्थियों के लिए इंटरनेट और कम्प्यूटर की व्यवस्था करेगी। मुख्यमंत्री ने पोस्ट मेट्रिक छात्रावासों में विद्यार्थियों के लिए भोजन सहाय योजना की राशि प्रति विद्यार्थी दो सौ रूपए से बढ़ाकर चार सौ रूपए करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के तहत लगभग ढाई साल पहले रायपुर में प्रयास आवासीय विद्यालय की स्थापना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब आदिवासी बहुल क्षेत्रों के बच्चों को 11वीं और 12वीं की कक्षाओं में प्रवेश देकर बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ इंजीनियरिंग और आई.आई.टी. में भी प्रवेश के लिए विशेष कोचिंग दिलायी गई। इन बच्चों ने अपनी मेहनत और अपनी प्रतिभा से कामयाबी हासिल की। उनमें से 151 बच्चों ने आई.आई.टी. और अखिल भारतीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में सफलता का परचम लहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed