फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Commission chairperson Rekha Sharma reached the Tribal Women Awareness Conference

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: आदिवासी महिला सम्मेलन में पहुंची आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, आभूषण पहना किया गया स्वागत

Fri, 24 Mar 2023 08:20 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अभिषेक वर्मा Updated Fri, 24 Mar 2023 08:20 PM IST
सार

राष्ट्रीय महिला आयोग एवं शासकीय महिला महाविद्यालय भिलाई के संयुक्त तत्वाधान में आज गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में राष्ट्रीय महिला आयोग का आदिवासी महिला जागरूकता सम्मेलन आयोजित किया गया।

विज्ञापन
Commission chairperson Rekha Sharma reached the Tribal Women Awareness Conference
आदिवासी महिला जागरूकता सम्मेलन में पहुंची आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा पहुंची। - फोटो : संवाद

विस्तार

आदिवासी महिला जागरूकता सम्मेलन में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा रेखा शर्मा आज पेंड्रा पहुंची। जहां पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहां की देश की पहली महिला राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू के कहने पर मैं छ्तीसगढ़ के आदिवासी अंचल गौरेला पेंड्रा मरवाही आई हूं। देश के प्रधानमंत्री महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बहुत सारी योजना लाए हैं। जरूरत है उसे व्यवहार में लाने की।

विज्ञापन


राष्ट्रीय महिला आयोग एवं शासकीय महिला महाविद्यालय भिलाई के संयुक्त तत्वाधान में आज गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में राष्ट्रीय महिला आयोग का आदिवासी महिला जागरूकता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्षा रेखा शर्मा ने दिल्ली से मरवाही विधानसभा के कुड़कई गांव पहुंची। जहां पर हजारों महिलाओं को संबोधित किया। राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सहित सभी अतिथियों का मंच पर छत्तीसगढ़ी आभूषण एवं मोरी पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


वहीं, आदिवासियों के स्वागत के दौरान महिलाओं के साथ रेखा शर्मा भी थिरकती नजर आई। अपने भाषण में महिला आयोग की अध्यक्षा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए लगातार योजनाएं चला रहे हैं। राष्ट्रीय योजनाओं में महिलाओं को उन्हें परिवार का मुखिया बना दिया गया है। सरकार की एक-एक योजना महिलाओं से जुड़ी हुईं हैं। जरूरत है इन योजनाओं को समझने एवं इनका फायदा उठाने की। उन्होंने महिलाओं को जागरूक करने उनके अधिकारों को समझने के लिए कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि संविधान में महिला एवं पुरुष को बराबर के अधिकार प्राप्त हैं। महिला आयोग इसे मूर्त रूप देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। महिलाओं को भी अपने अधिकार समझने होंगे। यदि उन्हें किसी तरह की परेशानी है तो सीधे राष्ट्रीय महिला आयोग को लिख सकते हैं सूचना दे सकते हैं हम कार्यवाही करेंगे। महिला आयोग ने महिला आयोग के पुराने विधि सम्मत काम के अलावा भी महिलाओं को रोजगार देने जागरूक करने पढ़ाई में मदद करने जैसे अनेक काम किए हैं। 24 घंटे की हेल्पलाइन चालू की गई है जिसमें आयोग का कोई ना कोई सदस्य लगातार उपलब्ध होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed