{"_id":"640ebb115b599a9f0008d806","slug":"cmho-nageswara-rao-did-a-surprise-inspection-of-the-district-hospital-on-monday-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: अचानक जिला अस्पताल पहुंचे CMHO, नदारद डॉक्टर और कर्मचारियों को दिया नोटिस, किया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: अचानक जिला अस्पताल पहुंचे CMHO, नदारद डॉक्टर और कर्मचारियों को दिया नोटिस, किया उपचार
Mon, 13 Mar 2023 11:26 AM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:26 AM IST
सार
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी नागेश्वर राव ने कैजुअल्टी से लेकर आईपीडी, वार्ड, रिसेप्शन, इमरजेंसी वार्ड के साथ शैचालय और पैथोलॉजी लैब का भी निरीक्षण किया। सीएमएचओ ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का उपचार भी किया।
विज्ञापन
नागेश्वर राव ने सोमवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की लगातार शिकायतों के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सोमवार की सुबह जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया अचानक अस्पताल में स्वास्थ्य अधिकारी के पहुचने पर हड़कंप मच गया। वहीं, निरीक्षण के बाद ड्यूटी समय पर अस्पताल में नहीं पहुंचने वाले लापरवाह डॉक्टर और अस्पताल कर्मचारियों को शो कॉज नोटिस जारी करने की बात कही है। इस दौरान सीएमएचओ ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का भी इलाज भी किया।
विज्ञापन
जिले के शासकीय अस्पतालों में बदहाल और लचर स्वास्थ्य व्यवस्था की लगातार शिकायतों के बाद जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नागेश्वर राव सोमवार को अचानक जिले के सबसे बड़े जिला चिकित्सालय में औचक निरीक्षण में पहुंचे। जहां पर ड्यूटी समय में अस्पताल के अधिकारी और कर्मचारी नदारद मिले लगभग एक घंटे तक स्वास्थ्य अधिकारी अस्पताल में मौजूद रहे जहा पर वे अस्पताल में सुबह आठ बजे से 9.15 बजे तक कैजुअल्टी से लेकर आईपीडी, वार्ड, रिसेप्शन, इमरजेंसी वार्ड पीटी वॉशरूम, हॉस्पिटल कंसल्टेंट के साथ पैथोलॉजी लैब का भी निरीक्षण किया इस दौरान गंभीर हालत में एक महिला पीटी को हाइपोवॉल्यूमिक शॉक के कारण लाया गया। डीवीडी और मधुमेह और उच्च रक्तचाप के ज्ञात मामले और सीएमएचओ के द्वारा अस्पताल के कुछ कर्मचारियों उपस्थित थे।
विज्ञापन
तो देर से अस्पताल आने वाले कर्मचारियों और डॉक्टरों को भी सीएमएचओ ने कारण बताओ नोटिस जारी करने को निर्देशित किया गया है वही स्वास्थ्य अधिकारी के अचानक अस्पताल में निरीक्षण और शो कॉज नोटिस से हड़कप मचा हुआ है तो मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नागेश्वर राव की माने तो स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्थ करने के लिए इस तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन