फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Vishnudev visits Bilaspur and Janjgir Champa

CG: बेलगहना की पावन धरती से गूंजे CM विष्णुदेव साय, कहा- समय आ गया PM मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का

Sun, 28 Apr 2024 09:55 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 28 Apr 2024 09:55 PM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चुनाव प्रचार के लिए रविवार को बिलासपुर दौरे पर पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बेलगहना की पावन धरती के चुनावी विशाल सभा में आने का सौभाग्य मिला है। लोकसभा का चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
CM Vishnudev visits Bilaspur and Janjgir Champa
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चुनाव प्रचार के लिए रविवार को बिलासपुर दौरे पर पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बेलगहना की पावन धरती के चुनावी विशाल सभा में आने का सौभाग्य मिला है। लोकसभा का चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। यह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का अवसर है। एक गरीब का बेटा और 140 करोड़ जनता को अपना परिवार मानते हैं और 24 घंटे में 18 घंटे तक बिना छुट्टी लिए काम कर रहें है। पीएम मोदी ने 10 वर्षों में विकास की गंगा बहाया और ऐतिहासिक काम किए है। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि लंबे समय से लोग आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग कर रहे थे। आज भाजपा और पीएम मोदी के कारण छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री बन सका है और अब मोदी का मान सम्मान हमें सभी 11 सीटें जीतकर करना है। कांग्रेस ने आदिवासियों को गरीब, मजदूर और वोट बैंक समझकर राज करते आई है। सीएम साय ने कहा कि  आज पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे बड़े पद राष्ट्रपति के आसंदी पर आदिवासी महिला द्रौपति मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासियों का मान बढ़ाया है। 
विज्ञापन


सीएम विष्णुदेव साय ने आगे कहा कि कांग्रेस एक लाख रुपये देने का झूठा वादा कर रही है। कांग्रेस सिर्फ ठगना चाहती है। एक लाख रुपये की राशि के अनुसार जो राशि हो रही है, उतना तो देश का बजट ही नहीं है। आने वाले 5 साल में 3 करोड़ मकान बनने वाले हैं। इस लिहाज से सभी का पक्का मकान बनने वाला है। उन्होंने आगे कहा, 'मैं दावा करता हूं कि जब तक भाजपा की सरकार रहेगी। तब तक प्रत्येक महिलाओं के खाते में एक एक हजार रुपये महतारी वंदन योजना की राशि देंगे। वहीं, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, विपक्ष अफवाह फैला रहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद महतारी वंदन योजना बंद होने वाला है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जांजगीर चांपा में कांग्रेस के ऊपर जमकर साधा निशाना 
जांजगीर चांपा लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के बड़े-बड़े नेता प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्राम पहरिया में आमसभा को संबोधित किया और जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कमलेश जांगड़े के पक्ष में वोट डालने को लेकर जनता से अपील की। साथ जनता जोगी कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा का गमछा पहनकर भाजपा में शामिल कराया।

घोटाले में सबसे आगे कांग्रेस- सीएम विष्णुदेव सा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पार्टी पर भोली-भाली जनता को ठगने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में पिछले पांच साल तक कांग्रेस पार्टी की सरकार थी और 36 वादे किए थे। मगर एक भी वादा कांग्रेस पार्टी के द्वारा पूरा नहीं कर सकी। कांग्रेस पार्टी ने विकास के दृष्टि से छत्तीसगढ़ को कई वर्ष पीछे ले गई है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी सिर्फ भ्रष्टाचार किया है, जिसमें कोयला, शराब ,रेत में भ्रष्टाचार और गौठान में गोबर  घोटाला किया है। 

आदिवासी को बनाया है  राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री की सभा से कहा कि  भाजप सरकार आदिवासियो की  हितैषी है। लंबे समय से छत्तीसगढ़ मे आदिवासी मुख्यमंत्री कि मांग उठती रही और बीजेपी ने आदिवासियों का सम्मान बढ़ते हुए इस बार मुख्यमंत्री आदिवासी को बनाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने आदिवासी समाज से देश का राष्ट्रपति बनाने का सौभाग्य दिया और आदिवासियों को शासन कि योजना का लाभ दिलाया। अब समय आ गया है कि आदिवासी समाज अपना कर्तव्य निभाए और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जांजगीर चांपा लोक सभा के साथ प्रदेश के 11 लोक सभा सीट जीता कर दे और 400 पार का नारा को सफल बनाय,


आठ विधानसभा में कांग्रेस के विधायक होगी काटे की टक्कर
जांजगीर चांपा लोक सभा सीट के आठ विधानसभा क्षेत्र मे कांग्रेसी विधायक हैं। इस हाईप्रोॉफ्राफाइल सीट पर न केवल मुख्यमंत्री का दौरा हो रहा है, बल्कि प्रधानमंत्री भी इस सीट को किसी भी हाल मे भाजपा के पक्ष मे लाने के लिए दौरा करने से नहीं करता रहे है।  वहीं, कांग्रेस के आठ विधायकों के इस बार भाजपा के गढ़ को तोड़ पाती है या नहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed