फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   cm vishnudev Sai will perform Bhoomi Pujan and inauguration of works worth Rs 137 crore in Sarangarh-Bilaigarh

CG News: मुख्यमंत्री साय सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 137 करोड़ रुपये के कार्यों का करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पण

Sun, 19 Jan 2025 11:58 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 19 Jan 2025 11:58 AM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम साय जिले में 137 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन
cm vishnudev Sai will perform Bhoomi Pujan and inauguration of works worth Rs 137 crore in Sarangarh-Bilaigarh
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम साय जिले में 137 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। वे आज दोपहर साढ़े तीन बजे सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में भूमिपूजन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। 
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण कर ली है। इसमें विशेष कार्य, संयुक्त जिला कार्यालय भवन का भूमिपूजन, जिला चिकित्सालय भवन का भूमिपूजन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ में बीपीएचयू भवन निर्माण और जिला चिकित्सालय के लिए आईपीएचएल भवन निर्माण का भूमिपूजन, जिले में लगभग 8 करोड़ की लागत से गोदाम निर्माण कार्य का भूमिपूजन विशेष रूप से शामिल है। 
विज्ञापन


संयुक्त जिला कार्यालय भवन के निर्माण से जिले के सभी विभागों के कार्यालय एक ही स्थान पर होंगे, जिससे सभी नागरिकों को एक ही स्थान में सभी कार्य हो जाएंगे। इसी प्रकार जिला चिकित्सालय के निर्माण से जिला स्तर का हॉस्पिटल सेटअप स्थापित होगा। सभी स्वास्थ्य सुविधा मुहैया होने से जिले के नागरिकों को अन्य शहर जाने की जरूरत नहीं होगी। इसी प्रकार गोदाम निर्माण से धान खरीदी के दौरान संग्रहण कार्य में सुविधा मिलेगा। इसी कड़ी में सीएम विष्णु देव साय एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के जिला कार्यालय भवन का लोकार्पण भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed