फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Vishnudev Sai said – Swami Vivekananda gave recognition to eternal culture of India on global platform

CG: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- स्वामी विवेकानंद ने वैश्विक मंच पर भारत की सनातन संस्कृति को दिलाई पहचान

Wed, 07 Jan 2026 12:44 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 07 Jan 2026 12:44 PM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद ने कम आयु में ही अपने विचारों, दर्शन और अध्यात्म के माध्यम से पूरी दुनिया को भारत की सनातन संस्कृति से परिचित कराया और देश का मान बढ़ाया।

विज्ञापन
CM Vishnudev Sai said – Swami Vivekananda gave recognition to eternal culture of India on global platform
मुख्यमंत्री साय ने मुख्य मंच से चयनित प्रतिभागियों को वेशभूषा किट प्रदान किए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित सेंड ऑफ सेरेमनी कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद ने कम आयु में ही अपने विचारों, दर्शन और अध्यात्म के माध्यम से पूरी दुनिया को भारत की सनातन संस्कृति से परिचित कराया और देश का मान बढ़ाया। इस आयोजन का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह गर्व का विषय है कि स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय रायपुर में बिताया। बूढ़ा तालाब और डे-भवन जैसे स्थान आज भी युवाओं को प्रेरणा देते हैं और उनके विचारों की जीवंत स्मृति बने हुए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय युवा उत्सव में छत्तीसगढ़ से 75 युवाओं का चयन हुआ है। इनमें 45 युवा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग से, 1 युवा डिजाइन फॉर भारत ट्रैक से और 29 प्रतिभागी सांस्कृतिक ट्रैक्स से शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अवसर युवाओं को राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मकता दिखाने का सुनहरा मौका देगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राष्ट्रीय युवा उत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ के युवा राज्य की समृद्ध लोकसंस्कृति, लोकनृत्य, लोकगीत और युवा नेतृत्व का प्रदर्शन करेंगे। इससे छत्तीसगढ़ की पहचान पूरे देश में और सशक्त होगी। उन्होंने सभी चयनित प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में बताया गया कि छत्तीसगढ़ के युवा 9 जनवरी को नई दिल्ली पहुंचकर देशभर से आए युवा कलाकारों और यंग लीडर्स से संवाद करेंगे। 11 जनवरी को इसरो के गगनयात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से भेंट कर उनके अनुभवों से प्रेरणा लेंगे। 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की असली ताकत है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के संदेश-' उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए' को आत्मसात करने का आह्वान किया।


उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जहां युवा होते हैं, वहां ऊर्जा और उत्साह स्वतः प्रवाहित होता है। उन्होंने कहा कि देश के युवा हर क्षेत्र में नेतृत्व करें, यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना है। उन्होंने प्रदेश में विकासखंड से लेकर राज्य स्तर तक आयोजित युवा महोत्सवों की सफलता के लिए विभागीय अधिकारियों की सराहना की और चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा चयनित प्रतिभागियों को मंच से वेशभूषा किट प्रदान की गई। कुछ युवाओं ने अपने अनुभव भी साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed