फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Vishnudev Sai handed over the keys of new houses to the families affected by Maoism

Bijapur: मुख्यमंत्री साय ने माओवाद पीड़ित परिवारों को सौंपीं नए घरों की चाबियां, हितग्राहियों ने जताया आभार

Thu, 15 May 2025 06:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 15 May 2025 06:08 PM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर के गलगम में माओवाद पीड़ित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए घरों की चाबियां और राशन कार्ड सौंपे। हितग्राहियों ने सरकार की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
CM Vishnudev Sai handed over the keys of new houses to the families affected by Maoism
सीएम साय ने माओवाद पीड़ित परिवारों को सौंपीं चाबियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर जिले के गलगम प्रवास के दौरान माओवाद पीड़ित परिवारों को सुरक्षित जीवन की सौगात दी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नवनिर्मित आवासों की प्रतीकात्मक चाबियां वितरित कर उन्होंने इन परिवारों के पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया।

विज्ञापन


गलगम कैंप में सुरक्षाबलों से मुलाकात कर मुख्यमंत्री ने उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान उसूर निवासी रामबाई गटपल्ली को जब नए घर की चाबी मिली तो वह भावुक हो उठीं और मुख्यमंत्री को आशीर्वाद व धन्यवाद देकर कृतज्ञता व्यक्त की। इसी तरह सत्यवती गटपल्ली ने भी नए घर के लिए आभार जताया। मुख्यमंत्री ने चंद्रकला नोल्ली, दुर्गम शम्मी, वीरी माड़वी और लक्ष्मी कट्टम को आवास निर्माण के स्वीकृति आदेश सौंपे और टिकाऊ व सुंदर घर बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया। 
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त, ज्योति कट्टम, राधा कड़ती सहित पांच पात्र हितग्राहियों को नए राशन कार्ड प्रदान किए गए, जिससे उन्हें रियायती दर पर खाद्यान्न और आवश्यक सामग्री आसानी से मिल सकेगी। कई हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए, जिससे वे निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। हितग्राहियों ने सरकार की इस संवेदनशील पहल के लिए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। यह कार्यक्रम प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed