फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Vishnudeo sai got emotional during martyred soldiers Families meet

जवानों के परिजनों से भेंटकर भावुक हुए CM साय: कहा- हिंसा और नक्सली आतंक नहीं होगा बर्दाश्त, जारी रहेगा ऑपरेशन

Tue, 07 Jan 2025 05:15 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 07 Jan 2025 05:15 PM IST
सार

CM Vishnudeo sai on Bijapur Naxal Attack: किसी भी स्थिति में हिंसा और नक्सली आतंक सहन नहीं किया जायेगा। छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन जारी रहेगा।

विज्ञापन
CM Vishnudeo sai got emotional during martyred soldiers Families meet
वीरगति को प्राप्त जवानों को श्रद्धांजलि देते सीएम साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CM Vishnudeo sai on Bijapur Naxal Attack: किसी भी स्थिति में हिंसा और नक्सली आतंक सहन नहीं किया जायेगा। छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन जारी रहेगा। हमारी सरकार बस्तर संभाग में शांति स्थापित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मार्च 2026 तक प्रदेश में नक्सलवाद खत्म होकर ही रहेगा। ये बातें छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहीं। 

विज्ञापन


उन्होंने सोमवार को दंतेवाड़ा के कारली पुलिस लाइन में बीजापुर जिले के कुटरू-बेदरे मार्ग पर ग्राम अंबेली में आईडी ब्लास्ट में बलिदान जवानों एवं वाहन चालक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जवानों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढाढस बंधाते हुए कहा कि हर कदम पर राज्य सरकार उनके साथ है। 
विज्ञापन






मुख्यमंत्री साय सहित उपमुख्यमंत्री एवं वन मंत्री ने शहीद जवान बामन सोढ़ी के पार्थिव शरीर को कंधा देकर उनके गृहग्राम के लिए रवाना किया। साथ ही अन्य शहीद जवानों एवं वाहन चालक के पार्थिव शव को उनके गृह ग्राम रवाना किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजापुर के कुटरू क्षेत्र में नक्सलियों के कायराना हमला न केवल हमारे जवानों पर बल्कि लोकतंत्र और शांति के मूल्यों पर प्रहार है। जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलियों के खात्मे के लिए अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि बीजापुर जिले के कुटरू क्षेत्र में नक्सलियों की ओर से लगाये गये आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से डीआरजी के 8 जवान सहित एक वाहन चालक शहीद वीरगति को प्राप्त हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed