फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM vishnudeo Sai gave a gift on Guru Ghasidas Jayanti: New college will be opened in Kanteli, Nalanda campus

गुरु घासीदास जयंती पर सीएम साय ने दी सौगात: कंतेली में खुलेगा नवीन कॉलेज, लोरमी में बनेगा नालंदा परिसर

Thu, 19 Dec 2024 03:34 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/मुुंगेली
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/मुुंगेली Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 19 Dec 2024 03:34 PM IST
सार

Guru Ghasidas Jayanti: गुरु घासीदास जयंती पर सीएम विष्णुदेव साय ने सतनामी समाज को कई बड़ी सौगात दी। इस दौरान सीएम साय ने कहा कि संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं।

विज्ञापन
CM vishnudeo Sai gave a gift on Guru Ghasidas Jayanti: New college will be opened in Kanteli, Nalanda campus
सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Guru Ghasidas Jayanti: गुरु घासीदास जयंती पर सीएम विष्णुदेव साय ने सतनामी समाज को कई बड़ी सौगात दी। इस दौरान सीएम साय ने कहा कि संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने मनखे-मनखे एक समान, समरसता का संदेश दिया। हमारी सरकार उनके बताये रास्ते पर चलते हुए सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है। मुंगेली जिले के मोतिमपुर-अमरटापू धाम में आयोजित एक दिवसीय गुरु पर्व मेला में बाबा गुरु घासीदास जयंती की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्राम कंतेली में नवीन महाविद्यालय खोला जायेगा। मोतिमपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने की घोषणा की। इसके साथ ही मोतिमपुर-अमरटापू धाम के सौंदर्यीकरण का भी आश्वासन दिया।

विज्ञापन


लालपुर में बाबा गुरू घासीदास मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 50 लाख रूपए की स्वीकृति तथा लोरमी में नालंदा परिसर के निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री साय सहित अतिथियों का कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर सतनामी कल्याण समिति के सदस्यों ने गजमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन


सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण 
सीएम साय ने आज सतनामी कल्याण समिति कोरबा की ओर तीन दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर लगभग 90 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया और सतनामी समाज को रियायती दर पर जमीन आबंटन करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी से लेकर अन्य स्थानों को विकसित करने का कार्य पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में किया गया। उन्होंने कहा कि एक साल के कार्यकाल में जो भी वादा था उसे पूरा किया गया है। पीएम आवास का निर्माण, 3100 में धान खरीदी, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान, 5500 प्रति मानक बोरा तेंदूपत्ता की पारिश्रमिक, 70 लाख महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रुपये और पीएससी में गड़बड़ी की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री श्री साय ने दिल्ली में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए ट्राइबल हॉस्टल जानकारी देते हुए कहा कि समाज को शिक्षा के क्षेत्र में और आगे बढ़ना होगा। हमारी नई शिक्षा नीति, उद्योग नीति गरीबों, युवाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति, अग्निवीरो, दिव्यांगजनो के लिए फायदेमंद है। समाज उद्यम के क्षेत्र में भी आगे बढ़े और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed