फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Sai Japan visit: Chhattisgarh moves towards new opportunities of technology, business and culture

मुख्यमंत्री साय का जापान प्रवास: तकनीक, व्यापार और संस्कृति के नए अवसरों की ओर छत्तीसगढ़

Sat, 23 Aug 2025 01:15 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 23 Aug 2025 01:15 PM IST
सार

ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में छत्तीसगढ़ की भागीदारी के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 22 अगस्त को टोक्यो प्रवास की शुरुआत आध्यात्मिकता, तकनीक और व्यापार कूटनीति के संगम के रूप में की।
 

विज्ञापन
CM Sai Japan visit: Chhattisgarh moves towards new opportunities of technology, business and culture
मुख्यमंत्री साय का जापान प्रवास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोक्यो पहुंचते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की जनता की खुशहाली और प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा कि यह मंदिर जिस प्रकार शांति और सामर्थ्य का संदेश देता है, उसी प्रकार छत्तीसगढ़ भी शांति, सामर्थ्य और समृद्धि से परिपूर्ण राज्य के रूप में सतत विकास की ओर बढ़ेगा।
विज्ञापन


सूचना प्रौद्योगिकी में निवेश की संभावनाएँ
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एनटीटी लिमिटेड (NTT Ltd.) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कायो इतो से मुलाकात की। 90 अरब अमेरिकी डॉलर की वार्षिक आय वाली यह कंपनी 50 से अधिक देशों में कार्यरत है। बैठक में छत्तीसगढ़ में तकनीक आधारित निवेश और डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। एनटीटी विश्वभर में क्लाउड कम्प्यूटिंग और साइबर सुरक्षा सहित अत्याधुनिक आईटी समाधान प्रदान कर रही है।
विज्ञापन


व्यापार और सांस्कृतिक साझेदारी को नई दिशा
शाम को भारत के जापान में राजदूत सिबी जॉर्ज द्वारा आयोजित औपचारिक रात्रिभोज में मुख्यमंत्री और प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। इसमें इंडो-पैसिफिक देशों को उद्योग और व्यापार से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान की उन्नत तकनीक और भारत की कुशल जनशक्ति मिलकर व्यापक औद्योगिक सहयोग का आधार बन सकते हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ को जापानी पर्यटकों के लिए आकर्षक पर्यटन गंतव्य बनाने की संभावनाएँ भी रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक सहयोग की ओर कदम
मुख्यमंत्री साय के प्रवास का पहला दिन उपलब्धियों से भरा रहा। इसमें व्यापार, तकनीक और कूटनीति से जुड़े अहम अवसरों की खोज की गई। यह प्रयास छत्तीसगढ़ को औद्योगिक विकास, डिजिटल नवाचार और वैश्विक साझेदारी का उभरता केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed