{"_id":"171859fe-5f03-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"cm-did-not-go-due-to-fear-of-identification","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहचान खुलने के डर से नहीं गये सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहचान खुलने के डर से नहीं गये सीएम
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 15 Jan 2013 04:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांकेर के एक आश्रम में आदिवासी बच्चियों के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के पीड़ितों से मिलने न जाने पर सफाई दी गई है। मुख्यमंत्री के मिलने न जाने का कारण यह बताया गया है कि इससे बच्चियों की पहचान उजागर हो जाने का खतरा है।
विज्ञापन
राज्य सरकार की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि कांकेर की इस घटना को लेकर कुछ लोगों द्वारा घटनास्थल पर मुख्यमंत्री के नहीं जाने की बात पर तरह-तरह की भ्रामक टिप्पणियां की जा रही हैं। ऐसे लोगों को यह समझना चाहिये कि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट दिशा-निर्देश हैं कि इस तरह की घटनाओं में पीड़िताओं की पहचान सामने नहीं आनी चाहिये।
विज्ञापन
साथ ही बताया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा पीड़ित बालिकाओं को राहत दिलाने के लिये मंत्री लता उसेंडी और केदार कश्यप को भेजा गया है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई के साफ निर्देश दिए गए हैं। दोनों मंत्रियों ने पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें पूरा न्याय दिलाने का विश्वास दिलाया है। राज्य शासन की यह स्पष्ट सोच है कि यह मामला राजनीति से परे एक संवेदनशील और नाजुक विषय है।
विज्ञापन