{"_id":"64d20de3a38e59f9c907c5a5","slug":"cm-bhupesh-wrote-a-letter-to-union-finance-minister-nirmala-sitharaman-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM भूपेश ने केंद्रीय वित्त मंत्री को लिखा खत: कहा- ...तो हॉस्टल में रहने वाले गरीब छात्र छोड़ देंगे पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM भूपेश ने केंद्रीय वित्त मंत्री को लिखा खत: कहा- ...तो हॉस्टल में रहने वाले गरीब छात्र छोड़ देंगे पढ़ाई
Tue, 08 Aug 2023 03:12 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 08 Aug 2023 03:12 PM IST
सार
पत्र में जीएसटी प्राधिकरण की ओर से पेईंग गेस्ट के रूप में रूम में और हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के किराए पर 12 फीसदी जीएसटी के अतिरिक्त भार से फ्री करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को खत लिखा है। पत्र में जीएसटी प्राधिकरण की ओर से पेईंग गेस्ट के रूप में रूम में और हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के किराए पर 12 फीसदी जीएसटी के अतिरिक्त भार से फ्री करने का अनुरोध किया है। उन्होंने 12 फीसदी जीएसटी न लेकर राहत देने की गुजारिश की है।
मुख्यमंत्री पत्र में कहा है कि प्राधिकरण के इस निर्णय से कई गरीब मेधावी छात्रों को अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ सकती है। उन्हें वापस घर लौटने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में वित्त मंत्री से अनुरोध करते हुए हुए केन्द्र सरकार के स्तर से हस्तक्षेप करने की बात कही है। वहीं हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को 12 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त भार से पहले की तरह मुक्त करने और संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित के लिए आग्रह किया है।।
मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि जीएसटी अग्रिम निर्णय प्राधिकरण की ओर से हाल ही में 12 प्रतिशत जीएसटी भुगतान के आदेश से गरीबों और निम्न मध्यम वर्ग के पालकों के लिए 12 प्रतिशत जीएसटी के अतिरिक्त भार उठाने में काफी कठिनाई होगी। क्योंकि पहले से ही गरीब और निम्न वर्ग के लोग महंगाई की मार से परेशान हैं। इसलिए इस संबंध में आदेश जारी किया जाए। बता दें कि अथॉरिटी फॉर एडवांस रूलिंग्स ने दो अलग-अलग मामलों में सुनवाई करते हुए हॉस्टल और पीजी के किराए पर 12 फीसदी जीएसटी लगाने का आदेश दिया है।