फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Bhupesh took high level meeting regarding Corona in Raipur

छत्तीसगढ़: कोरोना को लेकर CM भूपेश ने ली हाईलेवल मीटिंग; टेस्टिंग बढ़ाने के दिए निर्देश, सीएस की मैराथन बैठक

Tue, 11 Apr 2023 04:52 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 11 Apr 2023 04:52 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे कोरोना को लेकर आज अधिकारियों की हाईलेवल मीटिंग ली। इसमें प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के बीच पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
CM Bhupesh took high level meeting regarding Corona in Raipur
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे कोरोना को लेकर आज अधिकारियों की हाईलेवल मीटिंग ली। इसमें प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के बीच पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने टेस्टिंग बढ़ाए जाने के भी निर्देश दिए हैं। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के बीच पूरी तैयारी रखने के निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के निर्देश पर कोविड-19 के नियंत्रण को लेकर मुख्य सचिव बैठक लिए।  कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण और आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में सभी संभागों के आयुक्तों, सभी कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और सीएमएचओ के साथ बैठक हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दोपहर साढ़े तीन बजे बैठक हुई। 

सभी जिलों में सैंपलों की जांच बढ़ाने के निर्देश जारी, ज्यादा से ज्यादा RTPCR जांच हो
मुख्यमंत्री ks निर्देश पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली। कोविड-19 की स्थिति और इससे बचाव व रोकथाम की व्यवस्था की समीक्षा की। मुख्य सचिव जैन ने बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री ने बढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए चिंता व्यक्त की है। उन्होंने अत्यधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। जैन ने सभी जिलों को कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण और रोकथाम के लिए राज्य व केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्यतः पालन करने को कहा। 


स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर.ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए सभी कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सभी जिलों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में कोरोना के संभावित मरीजों के सैंपल जांच के निर्देश दिए गए हैं। सैंपलों की यथासंभव आरटीपीसीआर जांच करने को कहा गया है। पॉजिटिव पाए जाने वाले सैंपलों को व्होल जीनोम सिक्वेसिंग (Whole Genome Sequencing) के लिए भेजा जा सके। जांच के लिए जरूरी किट और कन्ज्युमेबल्स पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आपात स्थिति की तैयारियों को परखने अधिकांश अस्पतालों में मॉकड्रिल पूर्ण किया जा चुका है। सभी कलेक्टरों को जनसामान्य के बीच कोविड अनुकूल व्यवहारों और आवश्यक सावधानियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए निर्देशित किया गया है।




बैठक में ये निर्देश जारी
  • कलेक्टरों को कोविड प्रोटोकाल का गंभीरता से पालन करने और कोरोना टेस्टिंग और वैक्सीनेशन के संबंध में जरूरी निर्देश दिए गए। 
  • सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को अस्पतालों में कोविड के इलाजके लिए ऑक्सीजन सिलेंडर सहित अन्य जीवनरक्षक उपकरणों और दवाइयों की समुचित व्यवस्था रखें।
  •  कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी अस्पतालों में पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
  • बैठक में संभागों के आयुक्त, सभी जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक में शामिल हुए।

बैठक में डीजीपी अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. और पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव मौजूद रहे।  

24 घंटे में छत्तीसगढ़ में कोरोना के 93 नए मरीज
24 घंटे में छत्तीसगढ़ में कोरोना के 93 नए मरीज मिले हैं। प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 511 हो गयी है। प्रदेश में सबसे ज्यादा 24 कोरोना संक्रमित मरीज राजनांदगांव जिले से मिले हैं। रायगढ़ जिले में 14, दुर्ग और धमतरी में 11-11 एक्टिव मरीज मिले हैं।


इन जिलों में इतने कोरोना मरीज मिले
वहीं महासमुंद 10, बिलासपुर 8, कांकेर 7, सरगुजा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 6-6, बलरामपुर 3, बलौदाबाजार और कोरबा में 2-2 कोरोना मरीज मिले हैं। जांजगीर-चांपा और कोंडागांव में 1-1 मरीज मिले हैं। कोरोना से निपटने बीते दिनों जिला अस्पतालों में मॉकडिल किया गया। 

दूसरी ओर भारत सरकार के आदेशानुसार कोविड रोकथाम और बचाव के लिए छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को लेटर जारी किया है।

कोरोना रोकथाम के लिए 8 बिंदुओं पर दिशा निर्देश जारी





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed