फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Bhupesh returned to Investors chitfund company amount in raipur

Chhattisgarh: चिटफंड कंपनी के निवेशकों को मिली जीवनभर की गाढ़ी कमाई, सीएम भूपेश ने लौटाई 40 करोड़ की राशि

Mon, 06 Feb 2023 03:03 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 06 Feb 2023 03:03 PM IST
सार

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों को अब तक लगभग 40 करोड़ रुपए की राशि लौटाई जा चुकी है।

विज्ञापन
CM Bhupesh returned to Investors chitfund company amount in raipur
चिटफंड कंपनी के शिकार निवेशकों को पैसा लौटाते सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअली कार्यक्रम में चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले 3 हजार 274 निवेशकों को 2 करोड़ 56 लाख रुपए की राशि लौटाई । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों को अब तक लगभग 40 करोड़ रुपए की राशि लौटाई जा चुकी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


सीएम ने कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में ठगी करने वाली चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर रही है। ठगी करने वाली चिटफंड कंपनियों की सम्पत्तियों को कुर्क कर निवेशकों को राशि वापस की जा रही है। उन्होंने कहा कि चिटफंड कंपनियों ने छत्तीसगढ़ में भोले-भाले लोगों को लालच देकर जीवनभर की कमाई लूट ली । हमारी सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि निवेश करने वालों को उनका पैसा वापस मिल जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'छत्तीसगढ़ ही एकमात्र राज्य, जो निवेशकों को उनका पैसा वापस दे रहा'
उन्होंने कहा कि देश में छत्तीसगढ़ ही एकमात्र राज्य है जो निवेशकों को उनका पैसा वापस दे रहा है। कार्यक्रम में दुर्ग एसपी अभिषेक पलल्व ने बताया कि जिले में अब तक चिटफंड कंपनियों के 126 डायरेक्टर और 8 पदाधिकारियों की गिरफ्तार किया गया है। वर्चुअल कार्यक्रम में दुर्ग के उपरवारा निवासी घनश्याम साहू ने मुख्यमंत्री से कहा कि उन्होंने 2 एकड़ जमीन बेचकर चिटफंड में पैसा लगा दिया था । रकम डूबने के बाद उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पैसा वापस मिलेगा, लेकिन आपकी सरकार के प्रयासों से आज मुझे 9 लाख रुपए वापस मिल रहा है । इससे मेरा पूरा परिवार बेहद खुश है। 

आज मेरा 3 लाख रुपए मिला : तीजनबाई
खुर्सीपार की तीजनबाई ने मुख्यमंत्री को बताया कि आज मेरा 3 लाख रुपए वापस मिल रहा है । अब मैं अपने बच्चों की शादी आसानी से कर पाउंगी। मुझे पूरी उम्मीद थी कि आपके रहते मेरा पैसा जरूर वापस मिलेगा । कार्यक्रम में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, पीएचई मंत्री गुरू रुद्र कुमार, विधायक अरूण वोरा, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा, एसपी अभिषेक पल्लव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed