फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Bhupesh Baghel will unveil statue and gift development works at birthplace Thakur Pyarelal Singh In Rajnand

Rajnandgaon: राजनांदगांव के दौरे पर सीएम बघेल, विकास कार्यों का लेंगे जायजा; जनता को देंगे करोड़ों की सौगात

Thu, 10 Aug 2023 09:14 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 10 Aug 2023 09:14 AM IST
सार

राजनांदगांव में सीएम भूपेश बघेल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह के जन्मस्थली में प्रतिमा का अनावरण करेंगे और साथ ही करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का जनता को तोहफा देंगे।

विज्ञापन
CM Bhupesh Baghel will unveil statue and gift development works at birthplace Thakur Pyarelal Singh In Rajnand
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। यहां मुख्यमंत्री दोपहर 1.40 बजे ग्राम सेम्हरादैहान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह के जन्मस्थली में प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही ग्राम डूमरडीहकला में किसान मजदूर सम्मेलन कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शिरकत करेंगे।

विज्ञापन

भूमिपूजन एवं लोकार्पण करें सीएम बघेल
वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस दौरान 93 करोड़ 61 लाख 75 हजार रुपये के 110 विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। जिसमें 57 करोड़ 37 लाख 78 हजार रुपये की लागत के 98 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 36 करोड़ 23 लाख 97 हजार रुपये की लागत के 14 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा शासन की संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 538 हितग्राहियों को 1 करोड़ 16 लाख 15 हजार रुपये की सामग्री का वितरण भी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल लाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण, पुस्तक विमोचन और किसान मजदूर सम्मेलन में भाग लेंगे। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ खाद्य एवं आपूर्ति तथा जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू, डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय विधायक जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिक सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन की तैयारी को लेकर राजनांदगांव कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित आला अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 10 अगस्त को मुख्यमंत्री जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे और यहां आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ ही जिले वासियों को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे, इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को चेक का वितरण करेंगे। भूपेश बघेल के साथ विभिन्न जनप्रतिनिधि आला अधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यक्रम में ग्रामीण मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed