फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Bhupesh Baghel target on Amrit Bharat station scheme, said- Preparation to handover in private hands like

अमृत भारत स्टेशन योजना पर सीएम भूपेश बघेल का निशाना: कहा- एयरपोर्ट की तरह निजी हाथों में सौंपने की तैयारी

Sun, 06 Aug 2023 06:46 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 06 Aug 2023 06:46 PM IST
सार

 अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के लॉन्चिंग होने पर छत्तीसगढ़ में सियासत गरमाई हुई है। इस मामले में सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए तीखा हमला बोला है। 
 

विज्ञापन
CM Bhupesh Baghel target on Amrit Bharat station scheme, said- Preparation to handover in private hands like
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के लॉन्चिंग होने पर छत्तीसगढ़ में सियासत गरमाई हुई है। इस मामले में सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इसमें इस बात की आशंका है कि जिस प्रकार से एयरपोर्ट को पहले चमकाया जाता था। 2 हजार करोड़ या 4 हजार करोड़ रुपए का इन्वेस्ट करते थे। उसके बाद उसे नीलाम कर दिया जाता था। यह भी उसी प्रकार से हो रहा है। जो देश भर के बड़े-बड़े रेलवे स्टेशन हैं, उन्हें मोडिफाई कर निजी हाथों में सौंपने की तैयारी है। 

विज्ञापन


विपक्ष के पुराने ढर्रे पर चलने के पीएम मोदी के बयान पर कहा कि यदि देश की संपत्ति को बेचोगे तो नया पुराना क्या है। सभी स्तरों पर विरोध होगा। सारी संपत्ति को बेच रहे हैं, अभी बस्तर का नगरनार स्टील प्लांट शुरू भी नहीं हुआ है और बेचने की तैयारी है। ऐसे में विरोध होना चाहिए। यह गलत कहां है। उन्होंने कहा कि ट्रेनों के लेट से चलने और कैंसिल होने पर पीएम नरेंद्र मोदी को पहले भी खत लिख चुके हैं। 
विज्ञापन

 लगातार ट्रेनें लेट से चल रही हैं। बहुत सारी ट्रेनें निरस्त हो जा रही हैं। यह बहुत ही दुखद है क्योंकि छत्तीसगढ़ में विरल बसाहट है। आवागमन का सबसे सुलभ और सस्ता साधन रेल है। ऐसे में विलंब से पहुंचना या कैंसिल हो जाना यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'पहले भी झूठ परोस कर गए पीएम मोदी'
पीएम मोदी के 17 अगस्त को छत्तीसगढ़ आने के सवाल पर कहा कि वह पहले भी झूठ परोस कर गए कि भारत सरकार धान खरीदती है।  पता नहीं फिर क्या बोलेंगे। चाहे लोकसभा हो या राज्यसभा। केंद्र सरकार से निष्पक्षता की उम्मीद करते हैं, लेकिन हम इस सरकार से उम्मीद नहीं करते हैं। जिस तत्परता के साथ राहुल गांधी की सदस्यता खत्म की गई। उनके बंगले को खाली कराया गया। अब सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला आ गया है, तो उसके बाद भी उसमें कोई प्रगति नहीं दिखाई दे रहा है। इसका मतलब यह है कि केंद्र सरकार राहुल गांधी से डरी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed