फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Bhupesh baghel started Chhattisgarhia Olympics in RAIPUR CG

Chhattisgarh: सीएम भूपेश ने की छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की शुरुआत, 10 दिनों तक खेलों से गुलजार रहेगी राजधानी रायपुर

Sun, 08 Jan 2023 02:11 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 08 Jan 2023 02:11 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु के लोगों ने अपने-अपने वर्गों में भाग लिया। प्रदेश में खेलों के लिए उत्साहजनक वातावरण बना है। खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

विज्ञापन
CM Bhupesh baghel started Chhattisgarhia Olympics in RAIPUR CG
छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का उद्घाटन करते सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में पहली बार होने जा रहे राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का उद्घाटन किया। छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना करने के बाद इस कार्यक्रम की शुरआत की। इस दौरान सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु के लोगों ने अपने-अपने वर्गों में भाग लिया। प्रदेश में खेलों के लिए उत्साहजनक वातावरण बना है। खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

विज्ञापन


14 तरह की खेल विधाए शामिल 
इस आयोजन में 14 तरह की खेल विधाओं को शामिल किया गया है। इनमें गिल्ली-डंडा, पिट्ठूल, संखली, लंगड़ी-दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, बांटी, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद आदि खेल शामिल हैं। सीएम ने कहा कि गिल्ली-डंडा, पिट्ठूल, संखली, लंगड़ी-दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, बांटी, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा आदि हमारे ग्रामीण खेल हैं। ये सारे खेल समय के साथ-साथ पीछे छूटते जा रहे थे, लोग इन्हें भूलते जा रहे थे। इस राज्य स्तरीय आयोजन में प्रदेश के सभी जिलों के लगभग 1900 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। ये स्पर्धाएं 10 जनवरी तक चलेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दिए जाएंगे पुरस्कार
सीएम ने कहा कि क्लस्टर, ब्लॉक, जिला, संभाग और राज्य स्तर की स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने बड़े ही उत्साह के साथ भागीदारी निभाई है। राज्य स्तरीय स्पर्धा में 6 वर्ष की बेटी फुगड़ी में  और 65 वर्ष के बुजुर्ग गेंडी दौड़ में  हिस्सा ले रहे हैं। बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में फुगड़ी, बिल्लस, भंवरा, बाटी और कबड्डी आयोजित होंगे। 



आउटडोर स्टेडियम में ये होंगे खेल
वहीं छत्रपति शिवाजी महाराज आउटडोर स्टेडियम में 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, संखली, रस्साकशी, लंगडी, पिट्ठुल, गेंडी दौड़, माधव राव सप्रे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में खो-खो और गिल्ली डंडा खेलों की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ राज्य पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed