फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Bhupesh baghel counterattack on Raman Singh for development work

CM भूपेश का पलटवार: रमन सिंह के क्षेत्र में पूछ लीजिए कितना काम हुआ है, सब बता देंगे, राहुल गांधी BJP पर भारी

Fri, 09 Jun 2023 02:21 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 09 Jun 2023 02:21 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के आते-आते सियासत गर्म है। पूर्व सीएम रमन सिंह के बयान पर सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बस्तर चले जाइए, रायगढ़ चले जाइए, सरगुजा चले जाइए। यहां तक कि पूर्व सीएम रमन सिंह के क्षेत्र में भी चले जाइए।

विज्ञापन
CM Bhupesh baghel counterattack on Raman Singh for development work
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के आते-आते सियासत गर्म है। पूर्व सीएम रमन सिंह के बयान पर सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बस्तर चले जाइए, रायगढ़ चले जाइए, सरगुजा चले जाइए। यहां तक कि पूर्व सीएम रमन सिंह के क्षेत्र में भी चले जाइए। रमन सिंह 15 साल तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। उनके विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक संगठनों से पूछ लीजिए, कितना पैसा मिला है। कितनी जमीन उन्हें दी गई है। यह उनसे ही पूछ लीजिए। हमने कहीं भी भेदभाव नहीं किया। 

विज्ञापन


विज्ञापन



पूर्व सीएम रमन सिंह ने गुरुवार को कहा थी कि सीएम भूपेश बघेल  ने एक भी काम नहीं कराया है। जो काम भी हुए हैं वो केंद्र के रुपए के रुपए के बल पर हुआ है। राज्य ने एक भी पैसा नहीं लगाया है। सीएम भूपेश ने पूर्व सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि यदि रमन सिंह अपने क्षेत्र में काम किए होते, तो मुझे वहां पर सड़क निर्माण की स्वीकृति नहीं देनी पड़ती। रमन सिंह के समय में उसी ब्रिज को तोड़ो और उसी ब्रिज को बनाओ। यही हाल होता रहता था। उसी सड़क को फिर से रिपेयरिंग की जाती थी। जो पुल-पुलिया बने हैं, वो भी ढह चुके हैं। रमन सिंह अब दौरे पर जाते नहीं हैं। केवल सुबह-सुबह उठकर बयानबाजी करते हैं। एकाध बार प्रदेश का दौरा किए होंगे। एकाद बार बस्तर और सरगुजा गए होंगे। उसके सिवाय कुछ नहीं किए होंगे। वे अपने बूते पर एक सभा भी नहीं कर पाए। यही उनकी स्थिति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएसपी बढ़ने से किसानों की आय दुगनी होने के सवाल पर कहा कि आय दुगनी नहीं हुई बल्कि लागत दोगुनी हो गई है। डीजल के भाव बढ़ गए हैं। कृषि यंत्र के भाव बढ़ गए हैं। खाद्य दोगुनी हो गई है। उत्पादन में वृद्धि हुई है, लेकिन आय आधी हो गई है। सीएम भूपेश ने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है। वहां-वहां लोगों को सक्षम बनाने के लिए योजनाएं ला रहे हैं। जिससे महंगाई और बेरोजगारी से लड़ा जा सके।  कांग्रेस पार्टी इस पर काम कर रही है। 


बीजेपी की ओर से राहुल गांधी को घेरने के सवाल पर सीएम ने कहा कि राहुल गांधी जब भी कुछ बोलते हैं, तो उनके पीछे केंद्र का सारा मंत्रिमंडल लग जाता है। सभी भाजपाई तिलमिला जाते हैं। इसका मतलब साफ है कि राहुल गांधी बीजेपी पर भारी पड़ रहे हैं। जिसकी वजह से बीजेपी वाले लगातार उन पर बयान दे रहे हैं। 

इसके साथ ही कनाडा में ऑपरेशन ब्लू स्टार और इंदिरा गांधी की हत्या का जश्न मना रहे खालिस्तानी समर्थकों के मामले पर बघेल ने कहा कि भारत सरकार को इसका संज्ञान लेना चाहिए और इस पर आपत्ति जतानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed