{"_id":"616b2da18ca3bb7a530e9aab","slug":"cm-baghel-said-that-madhya-pradesh-odisha-should-act-against-ganja-smuggling","type":"story","status":"publish","title_hn":"जशपुर घटना: सीएम बघेल ने कहा- गांजा तस्करी के खिलाफ मध्यप्रदेश और ओडिशा को कार्रवाई करनी चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जशपुर घटना: सीएम बघेल ने कहा- गांजा तस्करी के खिलाफ मध्यप्रदेश और ओडिशा को कार्रवाई करनी चाहिए
Sun, 17 Oct 2021 01:25 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:25 AM IST
सार
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि वाहन मध्यप्रदेश का था और गांजा तस्कर ओडिशा से वहां जा रहे थे। आमतौर पर गांजा तस्कर ओडिशा से आते हैं, इस पर ओडिशा की सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
भूपेश बघेल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक से लौटने के बाद कहा कि मध्यप्रदेश और ओडिशा की सरकारों को अपने राज्यों में गांजे की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
बघेल का यह बयान छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हुई दर्दनाक घटना के एक दिन के बाद आया है। इस घटना में एक कार ने धार्मिक रैली में शामिल लोगों को रौंद दिया था, इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए थे। कार में गांजा भरा था जिसको ओडिशा ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर हवाईअड्डे पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि वाहन मध्यप्रदेश का था और गांजा तस्कर ओडिशा से वहां जा रहे थे। उन्होंने कहा कि आमतौर पर गांजा तस्कर ओडिशा से आते हैं, इस पर ओडिशा की सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कार में सवार लोग मध्यप्रदेश के थे। आगे कहा कि इसमें आश्चर्य नहीं होगा कि ऐसे और भी तस्कर होंगे। साथ ही कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार को इस पहलू पर विचार करना चाहिए।
सीएम बघेल ने कहा कि जशपुर जिले में जो घटना हुई वो काफी दुर्भाग्यपूर्ण थी, हमें मृतक के परिवार के प्रति पूरी सहानुभूति है और जो भी कार्रवाई की आवश्यकता थी, राज्य सरकार ने तुरंत इसे किया, आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि पत्थलगांव पुलिस के थाना प्रभारी को हटा दिया और सहायक उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया। जांच जारी है और तदनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कैसे घटी घटना
यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। जशपुर के पत्थसगांव में कुछ लोग दुर्गा पंडालों की मूर्ति का विसर्जन करने के लिए नदी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार इन लोगों को कुचलते हुए निकल गई।
जानकारी के अनुसार, वहां मौजूद अन्य लोगों ने कार का पीछा किया और करीब पांच किमी दूर सुखरापारा में पकड़ लिया। लोगों ने कार चालक की जमकर पिटाई की और गांजे से भरी कार को आग के हवाले कर दिया। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।