फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Baghel inaugurated Swami Atmanand English Medium School

भेंट मुलाकात कार्यक्रम: सीएम बघेल ने दुर्ग में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का किया लोकार्पण

Fri, 07 Apr 2023 06:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 07 Apr 2023 06:00 PM IST
सार

भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि गुजरात और बिहार में शराबबंदी है लेकिन शराबबंदी होने  लोग जहरीली शराब पीते हैं और मर भी जाते हैं। मैं नहीं चाहता कि मेरी किसी घोषणा से लोग अनुचित कदम उठाएं और जहरीली शराब पीकर मर जाएं।
 

विज्ञापन
CM Baghel inaugurated Swami Atmanand English Medium School
भेंट मुलाकात कार्यक्रम में सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के दौरे पर हैं जहां वे शहर में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं भेंट मुलाकात के ठीक पहले दुर्ग शहर के एकमात्र स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का उन्होंने लोकार्पण भी किया। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल 1 करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से बना है जहां 940 बच्चे इस समय अध्ययन कर रहे हैं।

विज्ञापन

  
सीएम भूपेश बघेल ने स्मार्ट क्लास के माध्यम से हो रही पढ़ाई की भी जानकारी बच्चों से ली जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग के सत्ती चौरा मंदिर पहुंचे जहां मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। सीएम मंदिर से निकलकर दुर्ग के गंजपारा पुरानी गंज मंडी पहुंचे जहां जनता से रूबरू होकर उनसे छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी ली। सरकार के द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल रहा है इसकी भी आम जनता से जानकारी ली। लोगों से सवाल भी पूछे और कुछ सवालों के जवाब भी दिए।  

विज्ञापन

 

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात के दौरान 40 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। शहर में हो रही समस्याओं को लेकर कई संगठनों ने भूपेश बघेल को ज्ञापन भी सौंपा जिस पर उन्होंने संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। शराबबंदी को लेकर सीएम भूपेश बघेल से एक महिला ने सवाल किया और कहा कि शराब बंद कर दी जाए इससे काफी नुकसान हो रहा है। व्यक्ति शराब पीकर मारपीट तो करता ही है हिंसा भी फैलाता है और पैसे की बर्बादी भी होती है शरीर को भी नुकसान पहुंच रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

इसे लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि मैं शराब 1 मिनट में बंद कर सकता हूं। अभी आदेश करूंगा और शराब की दुकान बंद हो जाएगी लेकिन पहले कसम खाओ कि कोई शराब ना पिए शराब पीना बंद कर दीजिए मुझे मेरी जनता से ज्यादा कीमत और पैसा शराब का नहीं हो सकता। व्यक्ति का स्वास्थ्य ज्यादा कीमती है लेकिन लॉकडाउन के समय में रायपुर में एक व्यक्ति सैनिटाइजर पीकर मर गया जनता शराब पीना बंद कर दे शराब की दुकान अपने आप बंद हो जाएगी। 


भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि गुजरात और बिहार में शराबबंदी है लेकिन फिर भी वहां शराब मिलती है शराबबंदी होने पर लोग जहरीली शराब पीते हैं और मर भी जाते हैं मैं नहीं चाहता कि मेरी किसी घोषणा से लोग अनुचित कदम उठाएं और जहरीली शराब पीकर मर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed