{"_id":"c5092fd4-75ba-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"cm-announced-sports-university-will-be-open-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री की घोषणा, खुलेगा खेल विश्वविद्यालय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री की घोषणा, खुलेगा खेल विश्वविद्यालय
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 13 Feb 2013 02:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता युवा मोर्चा के तीन दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य में खेल विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा की। यह खेल विश्वविद्यालय राजनांदगांव में बनाया जायेगा। विशेषज्ञों की टीम विश्वविद्यालय के विभाग कोर्स खेलों से जुड़े विंग, डीपीआर, पत्रकारिता आदि तय करेगी। यह कमेटी तीन महीनों में शासन को रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रमन सिंह विवेकानंद परिसर में मंगलवार को अधिवेशन के दूसरे दिन दूसरे सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणायें करते हुये कहा कि विश्वविद्यालय में खेल अर्थशास्त्र, खेल औषधी और खेल मनोविज्ञान, खेल पत्रकारिता की पढ़ाई होगी। युवाओं को विभिन्न प्रकार के व्यवसायों का प्रशिक्षण देने के लिए कौशल उन्नयन विधेयक लाया जायेगा। साथ ही बस्तर में आदिवासी संस्कृति, परंपरा के संरक्षण और अध्ययन के लिये 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' बनाया जाएगा।
विज्ञापन
अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि यूपीए ने देश को बरबाद कर दिया। भ्रष्टाचार को देखकर युवाओं का खून खौलना चाहिए। इसलिए जनता के कल्याण के लिए देश में भाजपा की सरकार की जरूरत है। साथ ही नक्सल समस्या से निपटने के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलियों की मानसिकता बदलकर उन्हें राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ना होगा। नक्सल प्रभावित राज्यों में केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर काम करना होगा। विकास और शिक्षा से नक्सलवाद का निपटना संभव है।
विज्ञापन
इस अधिवेशन में राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया। इसके तहत केंद्र की यूपीए सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया। साथ ही सरकार से युवाओं के लिए ब्लॉक स्तर पर करियर गाइडेंस के लिए ज्ञान केंद्र खोलने, यूथ ओलिंपिक कराने, कन्याओं को स्कूलों में मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग समेत कई मांग की गई।