फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   clever thief failed to steal, guard chased him fiercely in streets of colony with a stick in Raipur

CG: चोरी करने से नाकाम रहे शातिर चोर, गार्ड ने लाठी लेकर कॉलोनी के गलियों में जमकर दौड़ाया, ऐसे जान बचाकर भागे

Fri, 07 Feb 2025 02:38 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 07 Feb 2025 02:38 PM IST
सार

राजधानी रायपुर स्थित एक कॉलोनी में चोरी करने घुसे चोरों को गार्ड ने जमकर दौड़ाया। जैसे-तैसे चोर कॉलोनी से भाग निकले। गार्ड की बहादुरी और सूझबूझ से कोई बड़ी वारदात होते-होते बचा। पूरा मामला मोवा इलाके का है।

विज्ञापन
clever thief failed to steal, guard chased him fiercely in streets of colony with a stick in Raipur
चोरी करने घुसे चोरों को गार्ड ने दौड़ाया, जान बचाकर भागे चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर स्थित एक कॉलोनी में चोरी करने घुसे चोरों को गार्ड ने जमकर दौड़ाया। जैसे-तैसे चोर कॉलोनी से भाग निकले। गार्ड की बहादुरी और सूझबूझ से कोई बड़ी वारदात होते-होते बचा। पूरा मामला मोवा इलाके का है। जहां चार चोर मुंह में कपड़ा बांधकर एक सोसाइटी के भीतर घुस गए। उनका सामना कॉलोनी के बहादुर गॉर्ड से हो गया। गॉर्ड ने डंडा लेकर चोरों को कॉलोनी के भीतर गलियों में जमकर दौड़ाया है। जिसके बाद चोर अपनी जान बचाते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


इस पूरी वारदात का वीडियो भी सामने आया है। इसमें चोर जान बचाकर भागते हुए नजर आ रहे हैं।  चोरी करने की नीयत से चोर एक घर के पीछे से कंसर्टिना तार काटकर घर के पोर्च से होते हुए मेन गेट तक पहुंच गए थे। चोर अंदर घुसने की कोशिश करने लगे थे, जिसे देखते ही गार्ड ने डंडा लेकर दौड़ाया और चोरों को भगाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


बता दें कि चोर जिसे रस्ते से घुसे थे, उसी रास्ते से भाग निकले। गार्ड ने बहादुरी दिखाते हुए चोरों का पीछा किया। सभी बदमाश बाउंड्री से कूदकर भाग निकले। कॉलोनी के लोगों ने गार्ड की बहादुरी की सराहना की। इसके साथ ही पुलिस से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed