{"_id":"282dcfe9886a728049fae9f625a4419d","slug":"city-bus-service-will-start-in-chhattisgarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के 70 शहरों को मिलेगा सिटी बस सेवा का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के 70 शहरों को मिलेगा सिटी बस सेवा का तोहफा
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Wed, 21 Jan 2015 02:04 PM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के करीब 70 शहरों को जल्द ही सिटी बस की सेवा मिल सकेगी। प्रदेश में बेहतर यातायात सुविधा देने की दिशा में इस योजना के तहत राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के 21 प्रमुख शहरों और करीब 49 छोटे लिंक शहरों को शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
इन शहरों के लिए 451 सिटी बसों का इंतजाम भी किया जा रहा है जल्द ही सिटी बस सेवा कर दी जाएगी। राज्य सरकार के मुख्य सचिव विवेक ढांड ने राज्य परिवहन अधिकारियों को नई सिटी बसों के संचालन को रूट चार्ट, बसों के टाइम टेबिल एवं बस आपरेटरों की चयन प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
राज्य की हाईलेवल कमेटी की बैठक में बताया गया कि भारत सरकार की केन्द्रीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति द्वारा छत्तीसगढ़ के 70 शहरों के लिये 451 नवीन सिटी बसों की स्वीकृति मिल गई है जिसमें छत्तीसगढ़ रायपुर क्षेत्र के शहरों के लिए कुल 210 बसें स्वीकृत की गई हैं।
विज्ञापन
इसमें रायपुर, बलौदाबारजार, धमतरी,गोबरा नवापारा, महासमुन्द, के लिये 95 और दुर्ग-भिलाई व धमधा के शहरी क्षेत्र के लिये कुल 115 बसें शामिल हैं।