{"_id":"5d1b6df98ebc3e3c7e7da193","slug":"children-killed-a-five-year-old-kid-in-janjgir-champa-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : आम तोड़ने गए बच्चों के बीच विवाद, पेचकस मारकर ले ली पांच साल के बच्चे की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : आम तोड़ने गए बच्चों के बीच विवाद, पेचकस मारकर ले ली पांच साल के बच्चे की जान
Tue, 02 Jul 2019 08:15 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 02 Jul 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पांच वर्षीय एक बच्चा अपने दोस्तों के साथ आम तोड़ने के लिए गया था। वहां उस बच्चे का गांव के कुछ नाबालिग बच्चों के साथ किसी बात पर विवाद हो गया। गुस्साए नाबालिगों ने पेचकस मारकर बच्चे की हत्या कर दी और शव तालाब में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक डभरा थाना क्षेत्र के बगरैल निवासी शिवदास महंत का पांच साल का बेटा साहिल दास 30 जून को दोपहर बाद करीब चार बजे अपने 3-4 दोस्तों के साथ गांव के अमरैया की ओर आम तोड़ने गया था। लेकिन देर शाम तक साहिल वापस नहीं लौटा को परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
शाम लगभग सात बजे उसके दादा धरम दास गांव के ऊपर पार तालाब की ओर गए थे। इसी दौरान तालाब किनारे साहिल की खून से सनी लाश मिली। उन्होंने इसकी जानकारी अपने बेटे व ग्रामीणों को दी, सूचना मिलने पर बालक का पिता शिवदास मौके पर पहुंचा, वहां उसने देखा कि उसके बेटे की दोनों आखों में गहरे चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।