फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Child dies by drowning in drain in Balrampur Ramanujganj

मातम में बदलीं खुशियां: छत्तीसगढ़ में नहाने के दौरान नाले में डूबा बालक, शादी में आया था नानी के घर

Thu, 23 May 2024 05:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: श्याम जी. Updated Thu, 23 May 2024 05:45 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर रामानुजगंज जिले में एक बच्चे की नाले में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा अपनी मां के साथ नानी के घर एक शादी में आया था। 
 

विज्ञापन
Child dies by drowning in drain in Balrampur Ramanujganj
परिजन व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के महावीरगंज गांव का नौ वर्षीय मासूम अपनी मां के साथ अपनी नानी घर रेवतीपुर शादी में गया था। यहां वह दोस्तों के साथ घर के नजदीक नाला में नहाने गया। इसी दौरान नहाते-नहाते वह गहराई में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना से शादी के घर में मातम पसर गया। घटना पर रामचंद्रपुर थाने में मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शाहनवाज पुत्र मुजफ्फर निवासी ग्राम महावीरगंज अपनी मां के साथ नानी के घर रेवतीपुर शादी में गया था। सुबह 11 बजे के करीब घर के नजदीक नाले में वह अपने अन्य दोस्तों के साथ नहाने गया था। सभी बच्चे नहाने के बाद वापस आ गए, लेकिन शाहनवाज नहीं लौटा। इसके बाद परिजन खोजबीन करने लगे तो उसका शव नाले में डूबा मिल। घटना पर रामचंद्रपुर पुलिस मौके पर पहुंची शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया। बच्चे के पिता बेंगलुरु में काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed