फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chief Minister Vishnudev Sai will inaugurate Mainpat Festival starting from February 13

Chhattisgarh News: 13 फरवरी से शुरू होगा मैनपाट महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ

Tue, 10 Feb 2026 09:01 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 10 Feb 2026 09:01 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के ‘शिमला’ और ‘छोटा तिब्बत’ के नाम से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में 13 फरवरी से तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे।

विज्ञापन
Chief Minister Vishnudev Sai will inaugurate Mainpat Festival starting from February 13
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मैनपाट महोत्सव का उद्घाटन करेंगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के ‘शिमला’ और ‘छोटा तिब्बत’ के नाम से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में 13 फरवरी से तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। यह आयोजन 13 से 15 फरवरी तक रोपाखार जलाशय के समीप होगा, जिसे राज्य शासन के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे।
विज्ञापन


मैनपाट महोत्सव में लोक कला, संगीत और संस्कृति का रंगारंग संगम देखने को मिलेगा। 13 फरवरी को भोजपुरी फिल्म जगत के लोकप्रिय गायक और अभिनेता मनोज तिवारी अपनी प्रस्तुति देंगे। इसी दिन छत्तीसगढ़ी गायक सुनील सोनी और ओडिशा के प्रसिद्ध छऊ नृत्य कलाकार भी मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। 14 फरवरी की शाम छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका अलका चंद्राकर और इंडियन आइडल फेम वैशाली रायकवार की सुरीली प्रस्तुतियों से सजेगी। महोत्सव के अंतिम दिन 15 फरवरी को बॉलीवुड की चर्चित सिंगर कनिका कपूर मुख्य आकर्षण होंगी। इसके अलावा रायगढ़ घराने की कत्थक नृत्यांगना ज्योतिश्री वैष्णव और गायक आयुष नामदेव भी प्रस्तुति देंगे। स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला प्रशासन द्वारा मैनपाट महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महोत्सव स्थल पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनी लगाई जा रही है, जिसमें शासन की योजनाओं के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों, टाऊ और तिब्बती हस्तशिल्प का प्रदर्शन किया जाएगा। पर्यटकों के लिए एडवेंचर गतिविधियों में बोटिंग, साहसिक खेल और पारंपरिक दंगल का आयोजन भी किया गया है। सुरक्षा, पार्किंग और पर्यटकों की सुविधा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वहीं फूड ज़ोन में सरगुजा अंचल के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबिकापुर से लगभग 75 किलोमीटर दूर समुद्र तल से करीब 3,781 फीट की ऊंचाई पर स्थित मैनपाट अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ठंडे मौसम के लिए जाना जाता है। यहां बसे बड़े तिब्बती समुदाय और थाकपो शेडुप्लिंग मठ पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण हैं। जलजली क्षेत्र, जहां जमीन स्पंज की तरह हिलती है, उल्टा पानी जहां पानी ढलान के विपरीत बहता दिखाई देता है, टाइगर पॉइंट, मछली पॉइंट, मेहता पॉइंट और सरभंजा जलप्रपात जैसे कई दर्शनीय स्थल मैनपाट को खास बनाते हैं। मैनपाट महोत्सव के माध्यम से पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य के साथ सांस्कृतिक विरासत और रोमांचक अनुभव का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed